पैसे के लेनदेन पर दो पक्ष भिड़े, चली कुल्हाड़ी, दो घायल

जबलपुर। चरगवां थाना अंतर्गत भीकमपुर में पैसे के लेनदेन पर दो पक्ष भिड़ गए। दोनों पक्षों ने एक दूसरे के साथ मारपीट की। इस दौरान कुल्हाड़ी भी चली। जिसमें दो लोग घायल हो गए।

पुलिस ने बताया कि प्रभु बर्मन 35 वर्ष निवासी ग्राम भीकमपुर ने रिपोर्ट दर्ज करायी कि गांव के भरत बर्मन से 3-4 वर्ष पहले गाड़ी की किस्त जमा करने के लिये उसने 5800 रूपये उधार लिये थे। उधार लिये रूपये 2 दिन बाद वापस कर दिये थे, भरत बर्मन को उसके द्वारा उधार लिये रूपये वापस करने के बाद भी मेट रहा है उससे भरत बर्मन व शिवराम बर्मन उधारी के रूपये मांगते रहते है। बीती रात वह अपने खेत पर था तभी गांव के भरत बर्मन, शिवराम बर्मन तथा झांसीघाट बेलखेड़ी के रंगलाल बर्मन तीनों आकर उससे उधारी की लेनदेन की बात को लेकर तीनों हाथ मुक्कों से मारपीट करने लगे, शिवराम बर्मन ने हाथ में पहनी हुयी किसी चीज से हमलाकर सिर में चोट पहॅुचा दी मारपीट से चोटें आ गयीं। वहीं शिवराम बर्मन 33 वर्ष निवासी भीकमपुर वर्तमान पता केवट मोहल्ला संजीवनीनगर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसने गांव के प्रभु बर्मन को 2 वर्ष पहले मोटर सायकल की किस्त जमा करने के 5800 रूपये उधार दिये थे, प्रभू बर्मन 1 हजार रूपये वापस किया था शेष रकम 4800 रूपये कई बार मांगने पर वापस नहीं किया है। बीती रात वह भरत बर्मन व रंगलाल के साथ प्रभु बर्मन से उधारी के रूपये लेने के लिये गया था उसने प्रभु बर्मन से अपने उधारी के पूरे पैसे मांगे जो बाद में देने के लिये कहने लगा, उसने प्रभु बर्मन से कहा उसे उधारी के रूपये अभी चाहिये इसी बात पर प्रभू बर्मन उसके साथ विवाद करने लगा एवं फोन करके लल्टू उर्फ बालकिशन बर्मन, भूरा उर्फ रघुवीर बर्मन व परिवार की महिलाओं को बुला लिया, फिर सभी मारपीट करने लगे लल्टू उर्फ बालकिशन ने कुल्हाड़ी की मुधाई से हमलाकर पीठ, दोनों जांघ, होठ, पेट में चोटें पहुचा दी।

Next Post

कार का तांडव: दो की मौत से भड़का आक्रोश 

Mon Dec 29 , 2025
जबलपुर। कुंडम थाना अंतर्गत सदाफल गांव तिराहा में कल तेज रफ्तार फोरव्हीलर ने तांडव मचाया था जिसमें दो लोगों की मौत हो गई‌ जिसको लेकर आज आक्रोश भड़क गया। मृतकों के परिजनों और ग्रामीणों ने तिराहे पर चक्का जाम कर दिया। आक्रोशित जनों का कहना रहा कि हाईवे पर आए […]

You May Like