जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों ने गुरु पूर्णिमा पर पशुपतिनाथ मंदिर में पूजन अर्चन किया

मंदसौर। गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर मैनपुरीया आश्रम के चैतन्य महाराज, सांसद सुधीर गुप्ता, मंदसौर विधायक विपिन जैन, कलेक्टर श्रीमती अदिती गर्ग, पुलिस अधीक्षक अभिषेक आनंद, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती रमादेवी बंशीलाल गुर्जर, जनपद अध्यक्ष बसंत शर्मा ने भगवान पशुपतिनाथ का पूजन अर्चन किया। मस्तरामजी महाराज, संत प्रत्यक्षानन्द महाराज की पूजा अर्चना कर आरती की। पुजन के पश्चात कलेक्टर श्रीमती अदिती गर्ग ने पशुपतिनाथ लोक निर्माण कार्य एवं श्रावण माह की तैयारी के संबंध में जायजा लिया। निरीक्षण के साथ ही श्रावण माह में पशुपतिनाथ मंदिर में की जाने वाली व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। पार्किंग व्यवस्था के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किए। लोक निर्माण कार्य करने वाली एजेंसी को मंदिर के सभी गेट पर सीसीटीवी कैमरे लगाने के निर्देश दिए। मंदिर प्रांगण में शेड को तुरंत ठीक करने को कहा। मंदिर परिसर के ग्राउंड वर्क, फ्लोरिंग का काम, लाइटिंग, थियेटर निर्माण में तीव्रता, चौकी निर्माण जल्द पूर्ण करने के निर्देश दिए।

Next Post

दादर गांव के तालाब में डूबी छ: साल की मासूम बच्ची 

Thu Jul 10 , 2025
सिंगरौली। बरगवां थाना क्षेत्र के दादर गांव में बच्चों के साथ राधा नहाने गई थी । जहां तालाब के गहरे पानी में डूबने से मासूम बालिका राधा रावत उम्र 6 वर्ष की मौत हो गई। बालिका अपने नैनिहाल आई हुई थी। जानकारी के अनुसार जियावन थाना क्षेत्र के ग्राम बूढ़ाडाड़ […]

You May Like