बुधनी. थाना अंतर्गत मिडघाट पर बीती रात को औबेदुल्लागंज से सलकनपुर जा रहा बाइक सवार गाय से टकराकर गंभीर घायल हो गया. राहगीरों ने 112 को घटना की सूचना दी. घायल युवक को सिविल अस्पताल पहुंचाया गया.जानकारी अनुसार घायल बाइक सवार की पहचान ओबेदुल्लागंज निवासी 30 वर्षीय विकास भदोरिया आ. हुकुम सिंह के रुप में हुई है. वहीं घटनास्थल पर मृत गाय मिली थी, घटना को लेकर राहगीरों की मानें तो इसी से टकराकर बाइक सवार घायल हुआ है. गौरतलब है कि बारिश में सड़कों पर मवेशियां खड़े देखे जाते हैं. इनके कारण अक्सर सड़क हादसे होते रहते हैं. फिर भी संबंधित विभाग इस दिशा में कदम नहीं उठा रहा है.
