केयर टेकर बनकर घरों में घुसती, मौका मिलते ही उड़ाती जेवर नकदी, 10 लाख का माल बरामद

इंदौर. घरों में केयर टेकर बनकर भरोसा जीतने और मौका मिलते ही चोरी करने वाली महिला को जूनी इंदौर पुलिस ने गिरफ्तार किया है. आरोपी महिला ने दो घरों में नकबजनी की वारदात करना कबूल किया है. पुलिस ने उसके कब्जे से करीब 10 लाख रुपए कीमत के सोने चांदी के जेवर और नकदी बरामद की है. पुलिस अब महिला से शहर में हुई अन्य चोरी की वारदातों के संबंध में पूछताछ कर रही है.

पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी महिला विनिता पति किशन अग्रवाल निवासी सिंधी कॉलोनी, किराए के मकान में रह रही थी. वह घरों में बच्चों की देखभाल और केयर टेकर का काम करती थी. इसी दौरान वह घर की स्थिति, सामान रखने की जगह और आने जाने वालों की जानकारी जुटा लेती थी. मौका मिलने पर वह चोरी कर फरार हो जाती थी. आकांक्षा अपार्टमेंट, सर्वोदय नगर निवासी संजरी अग्रवाल ने मार्च में शिकायत दर्ज कराई थी कि उनके फ्लैट से सोने चांदी के जेवर और चार लाख रुपए नकद चोरी हो गए हैं. इसी तरह जुलाई में सिंधी कॉलोनी निवासी दिव्या केवलरमानी के घर से अलमारी में रखे सोने के जेवर और नकदी चोरी होने की शिकायत मिली थी. दोनों मामलों की जांच के दौरान पुलिस ने घटनास्थल और आसपास के क्षेत्रों के 200 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले. तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस को जानकारी मिली कि एक महिला चोरी के जेवर बेचने या गिरवी रखने के लिए ग्राहक तलाश रही है. मूखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस ने महिला को पकड़ा. पूछताछ में उसने दोनों चोरी की वारदात करना स्वीकार कर लिया. उसकी निशानदेही पर पुलिस ने चार सोने की चेन, तीन सोने की अंगूठी, दो जोड़ी सोने के टॉप्स, एक सोने का लॉकेट और 28 हजार 500 रुपए नकद बरामद किए हैं. बरामद जेवरों का वजन करीब 50 ग्राम है, जिसकी कीमत लगभग 10 लाख रुपए आंकी गई है. आरोपी महिला से शहर की अन्य चोरी की वारदातों के संबंध में भी पूछताछ की जा रही है.

 

दो चोरी की वारदातों की जांच के दौरान महिला आरोपी की भूमिका सामने आई थी. आरोपी घरों में केयर टेकर का काम करते हुए मौका देखकर चोरी करती थी. उससे चोरी का पूरा माल बरामद अन्य मामलों में भी पूछताछ की जा रही है.

 

जूनी इंदौर थाना प्रभारी, अनिल गुप्ता

Next Post

अवैध वसूली मामले में जिला बदर बदमाश महेश टोपी गिरफ्तार

Mon Aug 3 , 2026
इंदौर. शराब दुकान पर अवैध वसूली के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए जिला बदर बदमाश को गिरफ्तार किया है. शिकायत के आधार पर की गई कार्रवाई में आरोपी को पकड़ा है. वहीं तीन दिन पहले सामने आए विवाद और वायरल वीडियो से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच […]

You May Like