तरुणसंघा ने वायुसेना को चौंकाया, हिंदुस्तान हारी

नयी दिल्ली (वार्ता) डीएसए प्रीमियर लीग में गुरुवार को खेले गए मैच में तरुण संघा ने भारतीय वायुसेना को 2-1 से हरा कर पूरे अंक अर्जित किए। वहीं दिन के दूसरे नीरस मुकाबले में नेशनल यूनाइटेड स्पोर्ट्स क्लब ने हिंदुस्तान एफ सी को एकमात्र गोल से हराया।

आज यहां नेहरू स्टेडियम में खेले गये मैच में लाल बॉयलन किलोंग ने 36 वें मिनट में विजयी टीम का गोल किया। तरुणसंघा के लिए चिहंसा और मैन ऑफ द मैच इरूँगबाम ने गोल दागे। वायुसेना के लिए संकित ने गोल किया।

मैच दर मैच बेहतर प्रदर्शन करने वाले तरुण संघा ने शुरुआत से ही दबदबा बनाया लेकिन खाता खोलने के लिए 75 वें मिनट तक इन्तजार करना पड़ा। चिहंसा ने पहला औऱ फिर लम्बी सीटी से चंद सेकंड पहले इरूंगबम के गोल से जीत पाई। इस बीच मिली पेनल्टी पर संकित ने वायुसेना का गोल बनाया। नेशनल और हिन्दुस्तान का मुकाबला मिड फील्ड तक आकर्षक रहा लेकिन गोल मुहाने पर दोनों तरफ के खिलाडियों के निशाने लक्ष्य से दूर रहे।

आज की जीत से तरुणसंघ ने 16 मैचों में 18 अंक जुटा लिए हैं, जबकि वायुसेना के 17 मैचों में 16 अंक हैं। नेशनल यूनाइटेड के 16 मैचों 19 और हिंदुस्तान के 15 मैचों में 16 अंक बने हैं।

Next Post

जेसन गुनावान को हराकर किदाम्बी श्रीकांत ने थाईलैंड मास्टर्स के क्वार्टर फाइनल में

Fri Jan 31 , 2025
पथुमवान (थाईलैंड) (वार्ता) भारतीय बैडमिंटन स्टार किदांबी श्रीकांत ने गुरुवार को हांगकांग चीन के जेसन गुनावान को हराकर थाईलैंड मास्टर्स 2025 बैडमिंटन टूर्नामेंट के पुरुष एकल के क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली हैं। आज यहां निमिबुत्र स्टेडियम में खेले गये राउंड ऑफ 16 के मुकाबले में श्रीकांत ने गुनावान […]

You May Like