जनसुनवाई में उठी शिकायत, प्रशासन की त्वरित कार्रवाई

इंदौर:जनसुनवाई में मिली शिकायत पर जिला प्रशासन ने महू के बालाजी धाम कॉलोनी क्षेत्र में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पांच अवैध ढाबों और एक अहाते को जेसीबी की मदद से हटाया. कार्रवाई के दौरान बड़ी मात्रा में अवैध शराब जब्त की गई, साथ ही अवैध रूप से उपयोग किए जा रहे घरेलू गैस सिलेंडर भी कब्जे में लिए गए.

कलेक्टर शिवम वर्मा के निर्देशन एवं एसडीएम राकेश परमार के मार्गदर्शन में चले संयुक्त अभियान का नेतृत्व एसडीएम और तहसीलदार विवेक सोनी ने किया. अभियान में राजस्व, पुलिस और संबंधित विभागों की संयुक्त टीम शामिल रही. प्रशासन के अनुसार, बालाजी धाम कॉलोनी के रहवासियों ने जनसुनवाई में शिकायत की थी कि लंबे समय से कॉलोनी के बीच अवैध शराब बिक्री और अहातों के संचालन से महिलाओं, बच्चों और स्थानीय नागरिकों को परेशानी हो रही थी.

शिकायत की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई कर अवैध निर्माण हटाए और नियमानुसार आगे की कार्रवाई शुरू कर दी. कलेक्टर शिवम वर्मा ने कहा कि जिले में अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा. आमजन से प्राप्त शिकायतों पर प्राथमिकता से कार्रवाई कर कानून का सख्ती से पालन कराया जाएगा. स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन की त्वरित कार्रवाई का स्वागत करते हुए जिला प्रशासन का आभार व्यक्त किया.

Next Post

सैनिक स्कूलों के निजीकरण पर घमासान, राहुल गांधी ने लगाया RSS से जुड़ाव का आरोप, संसदीय समिति में BJP से भिड़ंत

Wed Aug 5 , 2026
नयी दिल्ली, सैनिक स्कूलों के PPP मॉडल पर संसदीय समिति में राहुल गांधी और BJP सांसदों में तीखी बहस हुई। राहुल ने RSS से जुड़ाव का आरोप लगाया, जिसका BJP ने कड़ा विरोध किया। रक्षा मामलों की संसदीय स्थायी समिति की हालिया बैठक में उस वक्त भारी हंगामा खड़ा हो […]

You May Like