शहरी बस्तियों के राष्ट्रीय भू-स्थानिक ज्ञान-आधारित भूमि सर्वेक्षण का शुभारम्भ 

जालसभागृह में जनप्रतिनिधि व प्रशासनिक अधिकारियों ने देखा सीधा प्रसारण

 

इंदौर. केन्द्र सरकार के ग्रामीण विकास मंत्रालय के भूमि संसाधन विभाग ने 26 राज्यों और 3 केंद्र शासित प्रदेशों के 152 शहरी स्थानीय निकायों में शहरी बस्तियों के राष्ट्रीय भू-स्थानिक ज्ञान-आधारित भूमि सर्वेक्षण (नक्शा) नामक एक पायलट कार्यक्रम शुरू किया है. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान की उपस्थिति में रायसेन में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया.

रायसेन में आयोजित समारोह के दौरान राजस्व श्री करण सिंह वर्मा,

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान की उपस्थिति में रायसेन में आयोजित कार्यक्रम का इंदौर के जाल सभागृह में लाईव प्रसारण किया, जिसमें महापौर पुष्यमित्र भार्गव, सांसद शंकर लालवानी, कलेक्टर आशीष सिंह, निगमायुक्त शिवम वर्मा, महापौर परिषद सदस्य राजेश उदावत, अन्य पार्षदगण सहित अपर आयुक्त रोहित सिसोनिया व बडी संख्या में अन्य उपस्थित थे. राष्ट्रीय भू-स्थानिक ज्ञान-आधारित भूमि सर्वेक्षण (नक्शा) नामक एक पायलट का मुख्य उद्देश्य शहरी क्षेत्रों में भूमि रिकॉर्ड बनाना और उन्हें अपडेट करना है, ताकि भूमि स्वामित्व का सटीक और विश्वसनीय दस्तावेज़ीकरण सुनिश्चित किया जा सके. यह पहल नागरिकों को सशक्त बनाएगी, जीवन को आसान बनाएगी, शहरी नियोजन को बढ़ाएगी और भूमि संबंधी विवादों को कम करेगी. संपत्ति रिकॉर्ड प्रशासन के लिए आईटी-आधारित प्रणाली पारदर्शिता, दक्षता को बढ़ावा देगी और सतत विकास का समर्थन करेगी.

पुस्तिका विमोचन किया

इस अवसर पर नक्शा शुभारंभ कार्यक्रम में ड्रोन उड़ाए गये तथा मानक संचालन प्रक्रिया पुस्तिका का विमोचन किया किया जाकर, नक्शा कार्यक्रम पर वीडियो एवं फ्लायर जारी किए गये। साथ ही वाटर शेड यात्रा को हरी झंडी दिखाई गई तथा वाटर शेड वीडियो का प्रदर्शन, वाटरशेड गान बजाया गया. विदित हो कि सर्वे ऑफ इंडिया नक्शा कार्यक्रम के लिए तकनीकी भागीदार है, जो हवाई सर्वेक्षण करने और राज्य और केंद्र शासित प्रदेश सरकारों को तीसरे पक्ष के विक्रेताओं के माध्यम से ऑर्थोरेक्टीफाइड इमेजरी प्रदान करने के लिए जिम्मेदार है.

Next Post

बेकलाइन की नहीं होती सफाई, बढ़ रही गंदगी

Wed Feb 19 , 2025
मामला वार्ड वार्ड 37 की स्वर्ण बाग कालोनी का इंदौर. शहर को स्वच्छ और शहरवासियों को स्वस्थ बनाने की बात जिस तरह से की जाती है असल में धरातल पर स्थिति कुछ और ही नजर आती है. न ही स्वच्छता दिखती है. गंदगी से फैल रही है साथ ही कहीं […]

You May Like