पानी की मांग करने पर 3 महिलाओं और ननि नेता प्रतिपक्ष समेत 8 पर FIR 

खंडवा। सोमवार को पानी मांगने पर 3 महिलाओं समेत 8 पर एफआईआर कर दी। शहर में पीने के पानी की मांग करने पर 8 से अधिक लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है । इस मामले में क्षेत्रीय सांसद ने भी ऐसे अधिकारी पर कार्रवाई करने की बात कही है, तो वहीं पीडि़त महिलाओं और कांग्रेस नेताओं ने भी इस पर कड़ी आपत्ति दर्ज कराते हुए इसे अन्याय बताया है। जिन पर मामला दर्ज हुआ है उनमें बाहेती कॉलोनी की तीन महिलाओं समेत 8 नामजद एवं अन्य लोगों पर मामला दर्ज किया गया है । इस मामले में पुलिस ने सिविल लाइन निवासी निगम इंजीनियर की शिकायत पर आठ लोगों पर बीएनएस की धारा 223, 3(5) के अंतर्गत कार्रवाई की है । खुद पर एफआईआर दर्ज होने के बाद नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष दीपक राठौर ने कहा कि, खंडवा पहला शहर है,जहां पानी मांगने पर एफआईआर मिलती है। बार-बार पाइपलाइन फूटने के कारण शहर में जल संकट है । लोग पानी के लिए तरस रहे हैं । हम लोग पानी वितरण कंपनी विश्वा के खिलाफ एफआईआर की मांग कर रहे हैं, लेकिन हमारे ऊपर ही एफआईआर दर्ज कर दी गई है। इधर,पानी के लिए चक्का जाम और विरोध कर रही महिलाओं पर मामला दर्ज होने को लेकर खंडवा सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल ने भी इसे गलत बताया है । उन्होंने कहा कि, यदि ऐसा कुछ हुआ है तो उसको भी संज्ञान में लेकर उन अधिकारियों के खिलाफ भी कार्रवाई करवाएंगे । यह जनता का हक और अधिकार है । यदि उन्हें मूलभूत सुविधाएं नहीं मिल रही है, और मूलभूत सुविधाओं के लिए अगर वे लोग मांग करते हैं, तो उनकी यह मांग उचित है ।

Next Post

जैन संतों से मारपीट: पुलिस ने निकाला जुलुस, जावद के अभिभाषक नहीं करेंगे पैरवी

Mon Apr 14 , 2025
नीमच। जैन संतों से मारपीट करने वालों का आज पुलिस ने जुलुस निकाला उन्हें हमें माफ कर दो कहते सुना गया। जबकि जैन संतों पर हुएं हमले के आरोपियों की जावद न्यायालय में जावद के अभिभाषक नहीं करेंगे पैरवी व नाही किसी अन्य अभिभाषक को करने देंगे। इधर,जिले के सिंगोली […]

You May Like