अग्रवाल नवयुवक संघ ने रक्तदान किया

ग्वालियर। अग्रसेन जयंती महोत्सव के तहत अग्रवाल नवयुवक संघ उपनगर ने मंगलवार को दूसरे दिन रक्तदान किया। शिविर मायाचंद की धर्मशाला फोर्ट रोड पर आयोजित किया गया। लगभग 92 अग्रवाल बंधुओं एवं अग्रवाल बहनों ने रक्तदान किया। अग्रवाल नवयुवक संघ के अध्यक्ष सुदामा अग्रवाल ने इस मौके पर रक्तदान की महत्ता पर प्रकाश डाला और कहा कि अग्रवाल समाज सदा राष्ट्र और समाज हित में सबसे आगे खड़ा रहता है।

रक्तदान शिविर में डा. रामबाबू गोयल, सतीश जैन, आरडी मित्तल, रवि अग्रवाल, शीतल अग्रवाल, अजय अग्रवाल, दीपक अग्रवाल, संगम अग्रवाल, दिलीप मित्तल, कपिल अग्रवाल, विकास सिंघल प्रमुख रूप से शामिल हुये। इसी क्रम में श्री अग्रसेन भवन हलवाट खाना में फायरलैस कुकिंग प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमे सभी आयु वर्ग की बालक एवं बालिकाओं ने भाग लिया। इस मौके पर दाल चावल से रंगोली एवं गणेश जी की प्रतिमा बनाने का आयोजन हुआ। अग्रवाल नवयुवक संघ उपनगर ग्वालियर द्वारा 24 सितंबर को महाराजा अग्रसेन जयंती पर चल समारोह निकाला जायेगा।

Next Post

एनएसयूआई कार्यकर्ताओं से कुलगुरु की नोक झोंक, छोड़े काले गुब्बारे

Tue Sep 23 , 2025
जबलपुर। भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन ने रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय की दुर्दशा और कुलगुरु के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। जिला अध्यक्ष सचिन रजक एव प्रदेश महासचिव नीलेश माहर के नेतृत्व में बड़ी संख्या में एनएसयूआई कार्यकर्ता काले कपड़े पहनकर और हाथों में काले गुब्बारे लेकर विश्वविद्यालय पहुँचे। जैसे ही कुलगुरु अपनी […]

You May Like