एनएसयूआई कार्यकर्ताओं से कुलगुरु की नोक झोंक, छोड़े काले गुब्बारे

जबलपुर। भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन ने रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय की दुर्दशा और कुलगुरु के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। जिला अध्यक्ष सचिन रजक एव प्रदेश महासचिव नीलेश माहर के नेतृत्व में बड़ी संख्या में एनएसयूआई कार्यकर्ता काले कपड़े पहनकर और हाथों में काले गुब्बारे लेकर विश्वविद्यालय पहुँचे। जैसे ही कुलगुरु अपनी गाड़ी से बाहर निकले, छात्रों ने उनका रास्ता रोककर जोरदार नारेबाजी की। कार्यकर्ताओं ने उनकी गाड़ी में काले गुब्बारे बांधने का प्रयास किया। इससे नाराज़ होकर कुलगुरु मुख्य द्वार की ओर जाने लगे, किंतु छात्रों ने उनका पीछा करते हुए विरोध जारी रखा। स्थिति इतनी तीव्र हो गई कि कार्यकर्ता जबरन कुलगुरु के कार्यालय में घुस गए और वहाँ काले गुब्बारे छोड़कर उनका घोर विरोध दर्ज कराया। इस दौरान कुलगुरु से छात्रों की नोक झोंक भी हुई। जिलाध्यक्ष सचिन रजक ने बताया की एक ओर विश्वविद्यालय की शैक्षणिक और प्रशासनिक व्यवस्था चरमराकर धराशायी हो चुकी है, वहीं दूसरी ओर शासन आँख मूँदकर एक अयोग्य और जांच के घेरे में खड़े कुलगुरु को संरक्षण दे रहा है। कुलगुरु की योग्यता का मामला उच्च न्यायालय, जबलपुर में लंबित है और वे गंभीर जांच के दायरे में हैं, इसके बावजूद शासन-प्रशासन की चुप्पी अत्यंत चिंताजनक और संदिग्ध है। प्रदर्शन में मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष सचिन रजक, प्रदेश महासचिव नीलेश माहर, अपूर्व केशरवानी, राहुल रजक, अनुज यादव, सक्षम यादव, अभिषेक पटेल, अनिल मिश्रा, पुष्पेन्द्र गौतम, अमन जैन, अभिषेक दाहिया, हर्ष,यश सोनी, शुभम खटीक, वेदांत श्रीवास्तव ,राजीव पांडे,एहतेशाम खान, तनुज, हर्षवर्धन तिवारी, दिव्यांश , विवेक, आदर्श सिंह, अर्जुन मिश्रा सहित भारी संख्या मे छात्र उपस्थित थे।

Next Post

अग्रवाल समाज ने मुरार में चल समारोह निकाला

Tue Sep 23 , 2025
ग्वालियर। नवयुवक अग्रवाल समाज, मुरार की ओर से महाराजा अग्रसेन जयंती पर सांयकाल सात बजे चल समारोह निकाला गया। यह चल समारोह मारवाड़ी अग्रवाल धर्मशाला, घासमंडी, मुरार से शुरू होकर बजाजखाना, अग्रसेन चौराहा,सदर बाजार, बारादरी चौराहा होते हुये हुरावली स्थित गोयल वाटिका पहुंचा। चल समारोह का मार्ग में जगह जगह […]

You May Like