यरूशलम, 01 मई (वार्ता) वेस्ट बैंक में एक विस्फोटक उपकरण के फटने से एक इजरायली सैनिक गंभीर रूप से घायल हो गया।
इजरायल रक्षा बलों (आईडीएफ) ने टेलीग्राम पर कहा, “एप्राइम ब्रिगेड की 9221वीं बटालियन के एक रिज़र्व सैनिक को समारिया रीजनल ब्रिगेड के बेइता क्षेत्र में बुधवार को एक सैन्य अभियान के दौरान एक विस्फोट के कारण गंभीर रूप से चोटें आईं।”
बयान के अनुसार, सैनिक को चिकित्सा उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया है। आईडीएफ सैनिकों ने अपराधियों का पता लगाने के लिए बेइता क्षेत्र को घेर लिया है।
