श्री मदन मोहन मंदिर में भागवत कथा में मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव

ग्वालियर: सिर्फ मनुष्य ऐसा प्राणी हैं जो झूठ बोलता है। मनुष्य के सिवा कोई झूठ नहीं बोलता है। मंदिर में पूजा करते भी लोग झूठ बोलते हैं। झूठ नहीं बोलना चाहिए, क्योंकि झूठ से बड़ा कोई पाप नहीं है। यह विचार जगत्गुरू वल्लभाचार्य महाराज ने श्री मदन मोहन मंदिर मुरार में आयोजित हो रही श्रीमद्भागवत कथा के दौरान व्यक्त किए।

उन्होंने कहा कि झूठ सिर्फ वहां बोलना चाहिए, जहां किसी के प्राण बच रहे हैं। यदि आपके झूठ से किसी की जान बचती है तो वह झूठ सत्य से भी श्रेष्ठ हो जाता है। कहा भी गया है सजन से झूठ मत बोलो, भगवान के पास जाना है। झूठ बोलकर हम पाप की गठरी बनाते हैं, जिसका फल हमें भोगना होता है। आज की कथा का सबसे सुंदर पहलू था श्रीकृष्ण जन्मोत्सव। भगवान के प्रकाट्य की कथा सुन श्रद्धालु भाव विभोर हो गए।

इस मौके पर लक्ष्मणदास महाराज, मंडल के अध्यक्ष प्रदीप कुमार गांगिल मुख्य अजमान रजनी राकेश कुमार गुप्ता पूर्व पार्षद महेश गुप्ता, रामप्रकाश, राकेश लवानिया, संजीव चाँदिल, विधाराम दुबे , अरविंद शर्मा, राजीव गुप्ता विसंबर दयाल, धर्मेंद्र, कमल अरुण संदीप कुमार सुनील दुबे, पवन तायल ओमप्रकाश राजपूत मुनिशंकर बलदेव यादव विनोद शर्मा सहित सैकड़ों श्रद्धालु मौैजूद रहे।

Next Post

हमारी सवारी भरोसे वाली और पटरी की पाठशाला की सांसद–महापौर ने की सराहना

Sun Dec 21 , 2025
इंदौर: रेल यात्रियों की सुरक्षा और जागरूकता के लिए जीआरपी इंदौर द्वारा शुरू की गई दो प्रमुख पहल हमारी सवारी–भरोसे वाली और पटरी की पाठशाला के एक माह पूरा होने पर रेलवे स्टेशन स्थित जीआरपी थाने में समीक्षा कार्यक्रम हुआ.कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद शंकर ललवानी और विशिष्ट अतिथि महापौर […]

You May Like