जिला निर्वाचन अधिकारी ने रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों को दिया नोटिस

रीवा: जिले में नगरीय निकायों तथा पंचायतराज संस्थाओं की फोटोयुक्त मतदाता सूची के के पुनरीक्षण का कार्य किया जा रहा है.मतदाता सूची के पुनरीक्षण के दौरान पात्र मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में शामिल करने के लिए आवेदन पत्र प्राप्त करने में लापरवाही बरती गई. जिसके कारण पर्याप्त संख्या में आवेदन पत्र प्राप्त नहीं हुए. कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी ने गंभीर लापरवाही मानते हुए नगरीय निकाय एवं पंचायतराज संस्थाओं के रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस दिया है.

नोटिस का तीन दिन में संतोषजनक उत्तर प्राप्त न होने पर कार्यवाही प्रस्तावित की जाएगी. जिला निर्वाचन अधिकारी ने नगरीय निकायों के लिए रजिस्ट्रीकरण अधिकारी नगर निगम रीवा, नगर परिषद गोविंदगढ़, नगर परिषद गुढ़, नगर परिषद मनगवां, नगर परिषद त्योंथर, नगर परिषद चाकघाट, नगर परिषद डभौरा, नगर परिषद सिरमौर, नगर परिषद बैकुण्ठपुर तथा नगर परिषद सेमरिया को नोटिस दिया है. पंचायतराज संस्थाओं के लिए नियुक्त रजिस्ट्रीकरण अधिकारी जनपद पंचायत रीवा, रायपुर कर्चुलियान, गंगेव, त्योंथर, जवा तथा सिरमौर को नोटिस दिया है.

Next Post

मास्टर प्लान सड़क चौड़ीकरण के बाधक निर्माण हटाए

Wed Jun 17 , 2026
इंदौर: शहर के यातायात को सुगम एवं व्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से मास्टर प्लान सड़कों के निर्माण एवं चौड़ीकरण कार्य निरंतर किए जा रहे हैं. इसी क्रम में मंगलवार नगर निगम द्वारा जिंसी चौराहा से नेमिनाथ जैन मंदिर तक मास्टर प्लान सड़क निर्माण कार्य में बाधक हिस्सों को हटाने के […]

You May Like