मास्टर प्लान सड़क चौड़ीकरण के बाधक निर्माण हटाए

इंदौर: शहर के यातायात को सुगम एवं व्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से मास्टर प्लान सड़कों के निर्माण एवं चौड़ीकरण कार्य निरंतर किए जा रहे हैं. इसी क्रम में मंगलवार नगर निगम द्वारा जिंसी चौराहा से नेमिनाथ जैन मंदिर तक मास्टर प्लान सड़क निर्माण कार्य में बाधक हिस्सों को हटाने के लिए व्यापक कार्रवाई की गई.निगम रिमूवल विभाग द्वारा सड़क चौड़ीकरण कार्य में अवरोध उत्पन्न कर रहे बाधक निर्माण को हटाने की कार्रवाई की गई.

इस दौरान नागरिकों द्वारा कई मकानों के बाधक हिस्सा स्वयं हटाए. जिंसी चौराहा से मल्हारगंज तक सड़क के निर्माण से क्षेत्र में यातायात दबाव कम होगा, जाम की समस्या में राहत मिलेगी. लक्ष्मीबाई बाई प्रतिमा चौराहे से सुभाष मार्ग तथा एमजी रोड आने जाने की राह आसान होगी. रिमूवल कार्रवाई के दौरान अपर आयुक्त अभय राजनगवंकर, भवन अधिकारी, भवन निरीक्षक, रिमूवल सहायक बबलू कल्याणे तथा अन्य निगम अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे.

Next Post

शहीद ज्योति यात्रा आज शाम ग्वालियर पहुंचेगी, वीरांगना की समाधि पर स्थापना के साथ शुरू होगा वीरांगना बलिदान मेला

Wed Jun 17 , 2026
ग्वालियर: स्वतंत्रता संग्राम की वीरांगनाओं और शहीदों की स्मृति में आयोजित दो दिवसीय वीरांगना बलिदान मेला आज शाम भव्य शहीद ज्योति यात्रा के आगमन के साथ औपचारिक रूप से शुरू हो रहा है।राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष एवं बलिदान मेला समिति के संस्थापक अध्यक्ष जयभान सिंह पवैया ने स्थल का […]

You May Like