राशिफल-पंचांग : 12 अगस्त 2025

पंचांग 12 अगस्त 2025:-

रा.मि. 21 संवत् 2082 भाद्रपद कृष्ण तृतीया भौमवासरे दिन 9/51, पूर्वाभाद्रपद नक्षत्रे दिन 2/2, सुकर्मा योगे रात 9/53, विष्टि करणे सू.उ. 5/31 सू.अ. 6/29, चन्द्रचार कुम्भ दिन 8/15 से मीन, पर्व- संकष्टी श्रीगणेश चतुर्थी व्रत, शु.रा. 12,2,3,6,7,10 अ.रा. 1,4,5,8,9,11 शुभांक- 5,7,1.

———————————————————

आज जिनका जन्म दिन है-
उनका आगामी वर्ष: मंगलवार 12 अगस्त 2025
वर्ष के प्रारंभ में अनावश्यक वाद विवाद होगा, मन में तनाव रह सकता है, व्यर्थ चिन्ताओं से कार्य में व्यवधान आयेगा, व्यर्थ की भागदौड़ रहेगी, आकस्मिक क्रोध की स्थिति बन सकती है, शुभ समाचार प्राप्त होने का योग है, वर्ष के अन्त में नये स्त्रोतों में वृद्धि होगी, रूके कार्यो में गति आयेगी, धार्मिक कार्यो में व्यय होगा.

मेष और वृश्चिक राशि के व्यक्तियों को आय के नवीन स्त्रातों में वृद्धि होगी, वृष और तुला राशि के व्यक्तियों का अधिकारी के सहयोग से लाभ होगा, कर्क राशि के व्यक्तियों को अनावश्यक विवाद हो सकता हे, सिंह राशि के व्यक्तयों के रूके कार्यो में गति आयेगी, मिथुन और कन्या राशि के व्यक्तियों को शुभ समाचार मिलेगा, मकर और कुंभ राशि के व्यक्तियों को व्यर्थ वाद विवाद से मुक्ति मिलेगी, धनु और मीन राशि के व्यक्तियों को भागदौड़ अधिक होगी, अत्याधिक क्रोध की स्थिति न आने दें.

———————————————————

आज का भविष्य- मंगलवार 12 अगस्त 2025
आज जन्म लिये बालक का फल-
आज जन्म लिया बालक सुन्दर, सुशील, व्यक्तित्ववान होगा. बचपन में स्वास्थ्य नरम गरम, बाद में स्वास्थ्य सामान्य रहेगा. कामकाज में निपुण होशियार होगा. खेलों के प्रति अधिक रूचि रहेगी. किसी कला में उन्नति करेगा.

———————————————————

मेष- किसी नई योजना की ओर केन्द्रित होंगे. महत्वाकांक्षा ऊँची प्रगति के लिये प्रेरित करेंगी. नया कार्य सामने आ सकता है. पूज्य व्यक्ति की सलाह उपयोगी सिद्ध होगी.

वृषभ- जरूरी कार्य सार्थक होने का योग है. नौकरी में वातावरण सुखद रहेगा. कोई समस्या हल होगी. अनावश्यक विवादों को टालना हितकर रहेगा.

मिथुन- अपने भविष्य को सुनियोजित करें. भविष्य संबंधी चिन्तायें मन में प्रभावी रहेंगी. राजकीय कार्यो में सफलता मिलेगी. व्यापार व्यवसाय लाभकारी रहेगा.

कर्क- परिजनोंके सुखद दुख से प्रभावित मन परिवार को एक जुट रखने पर केन्द्रित रहेगा. पुरूषार्थ बना रहेगा. किया गया प्रयास सार्थक होगा. मान सम्मान मिलेगा.

सिंह- किसी नये कार्य की पूर्ति होगी. भावुकता व्यवहारिक जगत के अनुकूल चलनेकी चेष्टा करें. विरोधियों का पराभव होगा. मानसिक सुख मिलेगा.

कन्या- किसी संबंध को लेकर पूरे परिवार में विरोध का सामना करना पड़ेगा. स्वजनों की आत्मीयता में वृद्धि होगी. मान सम्मान लेखन आदि कार्यो में प्रयास सार्थक होगा.

तुला- पारिवारिक दायित्वों की पूर्ति के लिये प्रयत्नशील रहेंगे. कार्यो में अवरोध आयेगा. कुटुम्बियों से सुख मिलेगा. आर्थिक स्थिति सुदृढ़ रहेगी. मनोरंजन के कार्यो में सफलता मिलेगी.

वृश्चिक- मधुरवाणी से संबंधों में प्रगाढ़ता आयेगी, जोखिम के क्षेत्र में अच्छे लाभ के अवसर मिलेंगे. कामकाज पूरा होगा. कोर्ट कचहरी के कार्यो में सफलता प्राप्त होगी.

धनु- निकट संबंधों में पारदर्शी व कत्र्तव्यनिष्ठ बनें, स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें. भौतिक सुख सुविधाओं में वृद्धि होगी. खर्च की अधिकता रहेगी.

मकर- सगे संबंधों के अनुकूल नैतिक कत्र्तव्यों का पालन करें. नाजुक संबंधों में छोटी मोटी को दिल से न लगायें. लेखनादि के कार्यो में सफलता मिलेगी.

कुम्भ- बीती बातों को भूलने की चेष्टा करें, पुराने संबंधों में प्रगाढ़ता आयेगी. शत्रुओं पर विजय मिलेगी. भागदौड़ अधिक करना होगी. व्यर्थ की चिन्ता रह सकती है.

मीन- सामान्य दिनचर्या व्यतीत हो रहे जीवन में उत्साह का अभाव रहेगा. पारिवारिक कार्यो की चिन्ता रह सकती है. कुछ कार्य अधूरे रह सकते है.

———————————————————

व्यापार भविष्य

भाद्रपद कृष्ण तृतीया को पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र के प्रभाव से सरसों, अलसी, गुड़ खांड, अरंडी, बिनौला, घी, तेल, में तेजी होगी. रूई, कपास, से बनी वस्तुओं में चंदन के भाव में तेजी होगी. भाग्यांक 7586 है.

———————————————————

Next Post

समरसता , सद्भाव और भविष्य की पूंजी

Tue Aug 12 , 2025
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत का इंदौर में दिया गया संबोधन न केवल वर्तमान सामाजिक परिस्थितियों का विश्लेषण है, बल्कि आने वाले समय के लिए एक स्पष्ट वैचारिक मार्गदर्शन भी है. उन्होंने चेताया कि मनुष्य को केवल उपभोग की वस्तु मानने वाली भौतिकवादी सोच ने यूरोप की […]

You May Like