
सिंगरौली। शासकीय महाविद्यालय बैढ़न में पुलिस अधीक्षक षियाज केएम ने विद्यार्थियों से किया संवाद, उनके प्रश्नों के उत्तर देकर जिज्ञासाओं का किया समाधान जन सुरक्षा युवा सृजन संवाद के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रम में एसपी ने अपने जीवन के अनुभव साझा कर समझाया हेलमेट का महत्व, विद्यार्थियों को जीवन में आगे बढ़ने, सही निर्णय लेने एवं जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए किया प्रेरित। किशोरावस्था से वयस्कता की ओर बढ़ते जीवन में होने वाले बदलावों, पॉक्सो अधिनियम, महिला एवं बाल सुरक्षा, साइबर अपराध, नशामुक्ति एवं यातायात नियमों पर हुआ। विद्यार्थियों ने खुलकर पूछे प्रश्न, एसपी ने सरल एवं शैली में दिए । वहीं म.प्र. पुलिस की सामुदायिक पुलिस शाखा एवं उच्च शिक्षा विभाग के संयुक्त तत्वाधान में संचालित जन सुरक्षा युवा सृजन संवाद अभियान के अंतर्गत आज शनिवार को शासकीय महाविद्यालय बैढ़न में जागरूकता एवं संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में एसपी षियाज केएम ने विद्यार्थियों से सीधे संवाद करते हुए जीवन के विभिन्न पहलुओं, व्यक्तिगत सुरक्षा, शिक्षा, अनुशासन, कानून के प्रति जागरूकता एवं सामाजिक उत्तरदायित्व से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की। कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक ने विद्यार्थियों को खुलकर अपनी जिज्ञासाएँ व्यक्त करने एवं प्रश्न पूछने के लिए प्रोत्साहित किया। विद्यार्थियों द्वारा पूछे गए विभिन्न प्रश्नों के उत्तर देते हुए उनकी शंकाओं का समाधान किया तथा जीवन में सकारात्मक सोच, आत्मविश्वास एवं विवेकपूर्ण निर्णयों के महत्व को समझाया।
