नयी दिल्ली, 23 जुलाई (वार्ता) कांग्रेस अध्यक्ष एवं राज्यसभा में नेता विपक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप लगातार भारत-पाकिस्तान के बीच सैन्य कार्रवाई रोकने के दावे को भारत का अपमान बताया और कहा कि आश्चर्य इस बात का है कि प्रधानमंत्री नीेन्द्र मोदी इस मुद्दे पर चुप्पी साधे हुए है।
श्री खरगे ने कहा कि देश महत्वपूर्ण है और कांग्रेस समेत सभी विपक्षी दलों ने इसीलिए सरकार का समर्थन किया था। ऐसे में यदि श्री ट्रंप बार-बार भारत का अपमान कर रहे हैं तो जवाब दिया जाना चाहिए। उपराष्ट्रपति पद से श्री जगदीप धनखड़ के इस्तीफे पर उन्होंने कहा कि मोदी सरकार को इस सवाल का का जवाब देना चाहिए।
श्री गांधी ने विदेश नीति को लेकर मोदी सरकार पर हमला किया और कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति 25 बार कह चुके हैं कि उनके कहने पर सैन्य करवाई रुकी है और यदि यह सही है तो सैन्य कार्रवाई रुकवाने वाले श्री ट्रंप कौन होते हैं और ये उनका काम नहीं है। श्री मोदी को सार्वजनिक तौर यह बात स्वीकार करनी चाहिए या इसका श्री मोदी को करारा जवाब देना चाहिए। उनका कहना था कि खुद को देशभक्त खाने वाले मोदी ट्रंप को जवाब नहीं दे पा रहे हैं।
सरकार पर विदेश नीति की धज्जियां उड़ाने का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि एक तरफ देश मे ऑपरेशन सिंदूर चल रहा है, दूसरी तरफ सरकार जीत की बात करती है लेकिन इसी बीच श्री ट्रंप सैन्य कार्रवाई रोकने के दावे कर रहे हैं और इसमें जरुर कहीं कोई गड़बड़ी है।
श्री गांधी ने चुनाव आयोग पर भी हमला किया और कहा कि भारत में चुनाव चोरी हो रहे हैं। मुद्दा केवल बिहार में मतदाता सूची पुनरीक्षण का ही नहीं है महाराष्ट्र में भी चुनाव में गड़बड़ी की गई। लोकसभा चुनाव और विधानसभा चुनाव के बीच लगभग एक करोड़ नए मतदाता जोड़े गए थे। विपक्ष ने चुनाव आयोग से मतदाता सूची मांगी, वीडियोग्राफी मांगी, लेकिन यह नहीं दिए गए। बल्कि सरकार ने वीडियोग्राफी से संबंधित कानून ही बदल दिया।
