यादव ने ‘सेना दिवस’ पर दी शुभकामनाएं

भोपाल, 15 जनवरी (वार्ता) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने 15 जनवरी को ‘सेना दिवस’ पर बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सेना दिवस देश के वीर जवानों के शौर्य, पराक्रम, त्याग और बलिदान की याद दिलाता है। उन्होंने वीर सैनिकों को नमन करते हुए कहा कि देशवासियों को अपनी सेना और सैनिकों के साहस पर गर्व है।

 

डॉ यादव ने कहा कि आज का दिन भारतीय सेना की वीरता से परिपूर्ण गाथाओं और कर्तव्य निष्ठ पर गर्व करने का दिन है। मातृभूमि की रक्षा के लिये हमारे जवानों की नि-स्वार्थ सेवा और समर्पण पर देशवासियों को गर्व है। मुख्यमंत्री ने कहा कि वे देश की सेना के जवानों को सैल्यूट करते हैं, जिन्होंने मौसम और हालातों पर काबू पाते हुए देश की रक्षा और आन-बान के लिए अपने परिवार से ऊपर अपने कर्तव्य पथ पर दुश्मन को मुंहतोड़ जवाब दे रहे हैं।

Next Post

यादव ने कामतानाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की

Wed Jan 15 , 2025
चित्रकूट, 15 जनवरी (वार्ता) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंगलवार को सतना जिले के चित्रकूट में कामदगिरि पर्वत पर स्थित कामतानाथ जी के मंदिर में पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जगत कल्याण के लिए प्रार्थना की। डॉ. यादव ने कहा कि करुणानिधान श्रीराम जी […]

You May Like