यादव ने कामतानाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की

चित्रकूट, 15 जनवरी (वार्ता) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंगलवार को सतना जिले के चित्रकूट में कामदगिरि पर्वत पर स्थित कामतानाथ जी के मंदिर में पूजा-अर्चना की।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जगत कल्याण के लिए प्रार्थना की।

डॉ. यादव ने कहा कि करुणानिधान श्रीराम जी ने इस स्थान पर ग्यारह वर्ष से अधिक का समय व्यतीत किया था। उन्होंने भगवान श्रीराम से प्रार्थना की कि प्रदेशवासियों पर सदैव कृपा बरसती रहे, सबके जीवन में सुख-समृद्धि और शांति का वास हो। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मंदिर में मौजूद एक बालिका सहित अन्य श्रद्धालुओं से भी बातचीत की और उन्हें मकर संक्रांति की बधाई दी।

Next Post

ऊर्जा के बिना विकास संभव नहीं:शुक्ला

Wed Jan 15 , 2025
भिंड, 15 जनवरी (वार्ता) मध्यप्रदेश के नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री राकेश शुक्ला ने कहा कि सोलराइजेशन का मुख्य उद्देश्य स्वास्थ्य केन्द्र में नियमित बिजली पर निर्भरता को कम करना और बिजली बिल को घटाना है। फ़्यूजन फाइनेंस द्वारा 20 किलोवाट के सोलर पैनल स्थापित किया गया है, इससे केवल […]

You May Like