मुम्बई इंडियंस ने गुजरात टाइटंस को दिया 229 रनों का लक्ष्य

मुल्लांपुर 30 मई (वार्ता) रोहित शर्मा (81), जॉनी बेयरस्टो (47) की शानदार पारियों के दम पर मुम्बई इंडियंस ने शुक्रवार को इंडियन प्रीमियर लीग के एलिमिनेटर मुकाबले में गुजराज टाइटंस को 229 रनों का लक्ष्य दिया।

आज यहां मुम्बई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पंड्या ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया।बल्लेबाजी करने उतरी रोहित शर्मा और जॉनी बेयरस्टो की सलामी जोड़ी ने अच्छी शुरुआत करते हुए पहले विकेट के लिए 84 रन जोड़े। आठवें ओवर में साई किशोर ने जॉनी बेयरस्टो को गेराल्ड कोएत्जी के हाथों कैच आउट कराकर गुजरात को पहली सफलता दिलाई। बेयरस्टो ने 22 गेंदों में तीन छक्के और चार चौके लगाते हुए (47) रन बनाये। इसके बाद सूर्यकुमार यादव 20 गेंदों में तीन छक्के एक चौका लगाते हुए(33) रन बनाकर साई किशोर का शिकार बने। 17वें ओवर में प्रसिद्ध कृष्णा ने रोहित शर्मा को आउटकर गुजरात टाइटंस को बड़ी सफलता दिलाई। रोहित शर्मा ने 50 गेंदों में चार छक्के और नौ चौके लगाते हुए (81) रनों की पारी खेली। चौथे विकेट के रूप में तिलक वर्मा 11 गेंदों में (25) रन बनाकर आउट हुये। मुम्बई इंडियंस ने निर्धारित 20 ओवरों में पांच विकेट पर 228 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। कप्तान हार्दिक पंड्या ने नौ गेंदों में तीन छक्के लगाते हुए (नाबाद 22) रनों की विस्फोटक पारी खेली।

गुजरात टाइटंस की ओर से साई किशोर और प्रसिद्ध कृष्णा ने दो-दो विकेट लिये।मोहम्मद सिराज ने एक बल्लेबाज को आउट किया।

 

Next Post

राजस्थान में शुक्रवार को भी कोरोना के 15 नये मामले सामने आये

Fri May 30 , 2025
जयपुर, 30 मई (वार्ता) राजस्थान में कोरोना के लगातार नये मामले सामने आ रहे है और शुक्रवार को भी इसके 15 नये मामले सामने आये। इससे इस वर्ष अब तक इन मामलों की संख्या बढ़कर 69 हो गई। चिकित्सा विभाग के अनुसार प्रदेश में कोरोना के इन नये मामलों में […]

You May Like