नंदीग्राम हत्याकांड में संदिग्ध चेहरा सामने आया, पुलिस ने रखा इनाम

इंदौर. नंदीग्राम क्षेत्र में हुई एक अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझाने में पुलिस के हाथ एक संदिग्ध सुराग लगा है. सीसीटीवी फुटेज में मृतक के साथ एक अज्ञात व्यक्ति नजर आया है, जिसे पुलिस मुख्य संदिग्ध मान रही है. अब पुलिस उसकी सरगर्मी से तलाश कर रही है और उसकी पहचान बताने वाले को इनाम देने की घोषणा की गई है.

परदेशीपुरा पुलिस के अनुसार कुछ दिन पहले नंदीग्राम में एक व्यक्ति की सिर कुचली लाश बरामद हुई थी. मृतक की पहचान कमलेश (मजदूर) के रूप में हुई, जो मूल रूप से शहर से बाहर का रहने वाला था और शराब पीने का आदी था. पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि होने के बाद पुलिस हत्यारे की तलाश में जुट गई. जांच के दौरान पुलिस ने नंदीग्राम और आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले. इसमें मृतक कमलेश के साथ एक संदिग्ध व्यक्ति घूमता हुआ नजर आया. कई कैमरों में यह व्यक्ति अलग-अलग स्थानों पर मृतक के साथ जाता दिखा. पुलिस का मानना है कि यह संदिग्ध हत्याकांड से जुड़ा हो सकता है. उसकी गिरफ्तारी के बाद ही हत्या में उसकी भूमिका स्पष्ट हो पाएगी. पुलिस ने इस व्यक्ति की जानकारी देने वाले को इनाम देने की घोषणा के साथ ही आम जनता से सहयोग की अपील की है.

Next Post

ड्यूटी पर गेटमैन की मौत, नहीं बंद हुआ सिग्नल अनहोनी टली

Thu Feb 20 , 2025
इंदौर. गौतमपुरा रेलवे गेट क्रमांक 217 पर तैनात 50 वर्षीय गेटमैन प्रेम सिंह मंडलोई निवासी उज्जैन की ड्यूटी के दौरान अटैक से मौत हो गई, जिससे रेलवे फाटक बंद नहीं हो पाया. गनीमत रही कि कोई बड़ी अनहोनी टल गई. प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना सुबह 5:30 बजे की बताई […]

You May Like