छह युवकों ने दो युवकों को घेरकर लात-घूसों से पीटकर की फायरिंग

ग्वालियर। दो युवकों के साथ मारपीट और अवैध हथियार से फायरिंग का वीडियो सामने आया है। छह नकाबपोश युवकों ने इन दो युवकों को घेरकर लात-घूसों से पीटा। इस दौरान बदमाशों ने हवाई फायर भी किया। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। घटना महाराजपुरा थाना क्षेत्र के डीडी नगर स्थित कुशवाह मार्केट की है। दोनों पक्षों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इसी का बदला लेने के लिए नकाबपोश युवकों ने दोनों युवकों को रास्ते में रोककर मारपीट की। घटनास्थल से महज 200 मीटर की दूरी पर महाराजपुरा थाने की पुलिस चौकी है लेकिन पुलिस को इस घटना की जानकारी नहीं मिली।

सीएसपी महाराजपुरा नरेंद्र सिंह सिकरवार का कहना है कि वीडियो मिला है, जिसके आधार पर मारपीट और फायरिंग करने वाले बदमाशों की तलाश की जा रही है। हालांकि इस मामले में अब तक कोई शिकायत करने थाने नहीं आया है।

Next Post

पेड़ को राखी बांधकर शिवराज ने लिया पर्यावरण रक्षा का संकल्प

Sat Aug 9 , 2025
भोपाल। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रक्षाबंधन के अवसर पर अनोखा संदेश देते हुए स्मार्ट सिटी पार्क में पेड़ को राखी बांधी। चौहान पिछले चार वर्षों से प्रतिदिन पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण की दिशा में कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जैसे भाई-बहन का रिश्ता सुरक्षा और […]

You May Like

Play sound