लाला लाजपत राय वार्ड की जनसमस्याओं का किया जाए निराकरण

जबलपुर:रांझी खमरिया ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा लाला लाजपत राय वार्ड की विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर नगर निगम संभागायुक्त को एक लिखित ज्ञापन सौंपा गया। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने संभागायुक्त से मुलाकात कर वार्ड की समस्याओं के शीघ्र निराकरण की मांग की।पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष रविंद्र कुशवाहा ने बताया कि ज्ञापन में मुख्य रूप से वार्ड में व्याप्त गंदगी, सफाई व्यवस्था के पूर्णत: ठप्प होने, नालियों के जाम एवं बजबजाने की स्थिति का उल्लेख किया गया। वर्तमान हालात के कारण क्षेत्र में मच्छरों का प्रकोप तेजी से बढ़ रहा है, जिससे बीमारियों के फैलने का खतरा बना हुआ है।

साथ ही, क्षेत्र की अन्य नागरिक एवं जनसुरक्षा संबंधी समस्याओं को भी अवगत कराया गया। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने स्पष्ट रूप से चेतावनी दी है कि यदि जल्द से जल्द इन समस्याओं का समाधान नहीं किया गया, तो संगठन द्वारा उग्र आंदोलन किया जाएगा । इस दौरान ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष आशुतोष वत्स,पूर्व ब्लाक अध्यक्ष रविंद्र कुशवाहा,मंडल अध्यक्ष राजू कनौजिया निर्मल जैन,जग्गू विश्वकर्मा मोहन सिंह,मनीष बेन,देवेंद्र लखेरा,जुम्मन सिंह,संतोष कुशवाहा एवं कांग्रेस के कार्यकर्ताओं उपस्थित रहे।

Next Post

केके सिंह ने सेल के सीएमडी का अतिरिक्त प्रभार संभाला

Fri Apr 3 , 2026
नयी दिल्ली, (वार्ता) सेल के निदेशक (कार्मिक) कृष्ण कुमार सिंह ने गुरुवार को भारतीय इस्पात प्राधिकरण लिमिटेड (सेल) के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक (सीएमडी) का अतिरिक्त प्रभार ग्रहण किया। श्री सिंह के पास प्रचालन, मानव संसाधन विकास, सतर्कता और कार्मिक एवं प्रशासन जैसे विविध क्षेत्रों में लगभग चार दशकों का […]

You May Like