चंदन नगर में युवक ने जहर खाकर किया सुसाइड

इंदौर. चंदन नगर थाना क्षेत्र की बक्षी गली में रहने वाले 42 वर्षीय राजू पिता महादेव ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली. परिजनों ने पुलिस को बताया कि राजू की तबीयत बिगड़ने पर उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.

पुलिस के अनुसार, राजू लकड़ी पीठ में काम करता था. कुछ दिन पहले उसकी मोटरसाइकिल और मोबाइल फोन गायब हो गए थे. बाद में बाइक चंदन नगर थाने से मिल गई, लेकिन मोबाइल नहीं मिला. इसी बात को लेकर वह लगातार परेशान रहने लगा था और शराब पीकर घर में झगड़ा भी करता था. उसके सिर में चोट के निशान भी बताए जा रहे हैं. पत्नी दीपाली ने पुलिस को बताया कि जब राजू को उल्टियां होने लगीं तो पहले इसे सामान्य समझा, लेकिन बाद में उसने बेटी के सिर पर हाथ रखकर जहर खाने की बात कबूल की. इसके बाद उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसकी मौत हो गई. पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है.

Next Post

निगम कर्मचारी ने फांसी लगाकर दी जान

Sat Feb 7 , 2026
इंदौर. गांधी नगर थाना क्षेत्र में रहने वाले 32 वर्षीय प्रफुल्ल शिंदे ने देर रात अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. वह नगर निगम में सफाईकर्मी के पद पर कार्यरत था. थाना प्रभारी अनिल यादव ने बताया कि रात में काफी देर तक कमरे से बाहर नहीं निकलने […]

You May Like