निगम कर्मचारी ने फांसी लगाकर दी जान

इंदौर. गांधी नगर थाना क्षेत्र में रहने वाले 32 वर्षीय प्रफुल्ल शिंदे ने देर रात अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. वह नगर निगम में सफाईकर्मी के पद पर कार्यरत था. थाना प्रभारी अनिल यादव ने बताया कि रात में काफी देर तक कमरे से बाहर नहीं निकलने पर परिजनों ने देखा तो वह फंदे पर लटका मिला.

परिजनों द्वारा उसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. परिजनों ने बताया कि प्रफुल्ल पिछले कुछ महीनों से मानसिक तनाव में था और इससे पहले भी आत्महत्या का प्रयास कर चुका था. वह नगर निगम के पल्हर नगर जोन में पदस्थ था. मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है.

Next Post

इंदौर मेट्रो का विस्तार: गांधी नगर से मालवीय नगर तक जल्द दौड़ेगी मेट्रो, 15 फरवरी से पहले CMRC का दौरा

Sat Feb 7 , 2026
इंदौर। शहर में मेट्रो का सुपर कॉरिडोर 03 से मालवीय नगर तक अगले चरण का संचालन शुरू करने के तैयारी है. इसके लिए सीएमआरसी 15 फरवरी के पहले इंदौर का दौरा करेंगे. सीएनआरसी के दौरे को देखते हुए मध्य प्रदेश मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन के प्रबंध संचालक ने प्राथमिक कॉरिडोर स्थल […]

You May Like