आधार अपडेट के लिए 25 और 26 मई को विशेष अभियान

बैतूल। मध्यप्रदेश में छिंदवाड़ा डाक संभाग द्वारा आधार पंजीयन और अपडेट संबंधी कार्यों के लिए 25 एवं 26 मई को विशेष अभियान चलाया जाएगा। अभियान के तहत बैतूल जिले के विभिन्न डाकघरों में सुबह आठ बजे से शाम छह बजे तक आधार सेवाएं उपलब्ध रहेंगी, जबकि प्रधान डाकघरों में कार्य रात आठ बजे तक किया जाएगा।

डाक विभाग के अधिकारियों के अनुसार अभियान के दौरान नए आधार पंजीयन, आधार कार्ड में सुधार, बायोमेट्रिक अपडेट, मोबाइल नंबर और ईमेल लिंकिंग जैसी सुविधाएं प्रदान की जाएंगी। इसके लिए 22 और 23 मई को संबंधित डाकघरों में टोकन वितरण किया जाएगा, ताकि लोगों को निर्धारित समय पर सुविधा मिल सके।

विशेष अभियान में बैतूल प्रधान डाकघर के अलावा कोठी बाजार, बैतूल गंज, आठनेर, सारणी, पाथाखेड़ा, दुनावा, मुलताई, भैंसदेही, चिचोली और शाहपुर उपडाकघर शामिल किए गए हैं। डाक विभाग ने जिलेवासियों से अपने निकटतम आधार केंद्र पहुंचकर इस विशेष सुविधा का लाभ उठाने की अपील की है। अधिकारियों ने बताया कि अभियान का उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों के आधार संबंधी लंबित कार्यों का त्वरित निराकरण करना है, ताकि नागरिकों को सरकारी सेवाओं का लाभ लेने में किसी प्रकार की परेशानी न हो।

Next Post

फर्जी दस्तावेजों से मिली नौकरी आखिरकार गई, 6 साल बाद शिक्षक सेवा से बाहर

Fri May 22 , 2026
खंडवा। फर्जी दस्तावेजों के सहारे शासकीय नौकरी हासिल करने वाले प्राथमिक शिक्षक मोहन सिंह काजले पर आखिरकार प्रशासन का शिकंजा कस गया। लंबे समय से चल रहे मामले में न्यायालय से दोषी करार दिए जाने के बाद कलेक्टर ऋषव गुप्ता ने उन्हें शासकीय सेवा से बर्खास्त कर दिया है। मोहन […]

You May Like