रात में तेज आवाज में डीजे बजाना पड़ा भारी, सिविल लाइन पुलिस ने डीजे मशीन व वाहन किया जब्त

छतरपुर। थाना सिविल लाइन पुलिस ने रात्रि गश्त के दौरान तेज आवाज में डीजे बजाने पर कार्रवाई करते हुए मोबाइल डीजे मशीन और वाहन जब्त किया है।

पुलिस को सूचना मिली थी कि पन्ना रोड रेलवे स्टेशन के पास लॉर्ड होटल के सामने एक मोबाइल डीजे वाहन तेज ध्वनि में साउंड बजा रहा है। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और अवैध रूप से डीजे बजाते पाए जाने पर महिंद्रा कंपनी का कमांडर वाहन एवं डीजे मशीन जब्त कर आरोपी को अभिरक्षा में लिया।

आरोपी की पहचान डीजे ऑपरेटर विशाल कुशवाहा, निवासी कंछियाना मोहल्ला, चौबे कॉलोनी छतरपुर के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता तथा मध्य प्रदेश कोलाहल नियंत्रण अधिनियम के तहत अपराध दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की गई है।

Next Post

रैकवार समाज का कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन, तालाब-बांधों से माफियाओं का कब्जा हटाने की मांग

Mon Feb 9 , 2026
छतरपुर। नगर में सोमवार 9 फरवरी को युवा रैकवार समाज के लोगों ने अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया और कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचकर प्रशासन को आवेदन सौंपा। दोपहर करीब 1:30 बजे समाज के सदस्य एकत्र होकर नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे, जहां उन्होंने तालाबों और बांधों से कथित माफियाओं का […]

You May Like

मनोरंजन