सुपरवाइजर की सीने में दर्द होने के बाद मौत

उज्जैन। सडक़ निर्माण कार्य की साइट पर काम देख रहे सुपरवाइजर के सीने में अचानक दर्द उठा उसे डंपर से सडक़ अस्पताल लाया गया लेकिन उसकी मौत हो गई। महाकाल थाना पुलिस ने बताया कि चरक अस्पताल से देर शाम सूचना मिली थी कि अनिरुद्ध पिता आत्माराम मालवी 41 साल निवासी अन्नपूर्णा नगर नानाखेड़ा को मृत अवस्था में अस्पताल लाया गया है। मामले में मर्ग कायम किया गया और अस्पताल लाने वालों से जानकारी ली गई तो सामने आया कि अनिरुद्ध सडक़ निर्माण कंपनी में सुपरवाइजर का काम करता था, वर्तमान में कुत्ता बावड़ी क्षेत्र में फोरलेन सडक़ निर्माण का कार्य चल रहा है।

शाम को अनिरुद्ध सुपरविजन का काम देख रहा था इस दौरान सीने में दर्द होने की शिकायत की और गिर पड़ा। उसे अस्पताल लाया गया लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर परिजन अस्पताल आ गए थे उन्होंने बताया कि अनिरुद्ध दो बच्चों का पिता था। मामला हार्ट अटैक का होने के बावजूद भी परिजनों को किसी बात की शंका न हो इसे देखते हुए पोस्टमार्टम कराया गया है।

Next Post

सिराज के मज़बूत डिफेंस और पंत की सलाह से मैं सेंचुरी तक पहुँच पाया: जुरेल

Mon Aug 24 , 2026
कोलंबो, 24 अगस्त (वार्ता) भारतीय बल्लेबाज़ ध्रुव जुरेल ने सोमवार को श्रीलंका के खिलाफ़ दूसरे टेस्ट में यादगार नाबाद सेंचुरी बनाने का क्रेडिट मोहम्मद सिराज को दिया, जिन्होंने उनकी अहम पार्टनरशिप के दौरान शांत रहकर सपोर्ट किया और ऋषभ पंत से कीमती सलाह मिली। 115 रन बनाकर नाबाद रहे जुरेल […]

You May Like

Play sound