भोपाल: मौसम बदलने के साथ ही अस्पतालों में मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है।सरकारी अस्पताल हों या निजी अस्पताल… ओपीडी में मरीजों की भीड़ अब चिंता बढ़ा रही है।डॉक्टरों के मुताबिक, इस समय सबसे ज्यादा मरीज बुखार, सर्दी-खांसी, गले में संक्रमण, वायरल इंफेक्शन और पेट से जुड़ी समस्याओं की शिकायत लेकर पहुंच रहे हैं। मौसम में बदलाव, बारिश के बाद बढ़ी नमी और दूषित पानी या खाने को इसकी बड़ी वजह माना जा रहा है।
डॉक्टरों की सलाह है कि बारिश के मौसम में साफ पानी पिएं, बाहर का खुला खाना खाने से बचें, हाथों की साफ-सफाई का ध्यान रखें और आसपास पानी जमा न होने दें।
वहीं हमने अस्पतालों में मौजूद लोगों से बात की और जाना कि अधिकतर मरीज सरदर्द, बुखार और खांसी से परेशान हैं.“भोपाल के अस्पतालों में बढ़ती मरीजों की संख्या बता रही है कि मौसम बदलने के साथ बीमारी का खतरा भी बढ़ रहा है। ऐसे में लापरवाही नहीं, सावधानी ही सबसे जरूरी है।”
