अधिकारी उपार्जन केंद्र पर स्टॉक का सत्यापन करें : कलेक्टर

जबलपुर। कलेक्टर राघवेंद्र सिंह की अध्यक्षता में लंबित पत्रों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। कलेक्टर श्री सिंह ने कहा कि शासन की प्राथमिकता से जुड़े विषयों से संबंधित प्रकरणों को संवेदनशीलता के साथ निराकरण करना है। उन्होंने धान उपार्जन व मटर मंडी की व्‍यवस्‍थाओं के संबंध में चर्चा कर आवश्यक निर्देश दिए। कलेक्‍टर ने विशेष रूप से उपार्जन के संबंध में कहा कि इसमें सभी अधिकारियों की ड्यूटी है कि वे सप्‍ताह में एक बार केन्‍द्र पर जाकर उपार्जन व्‍यवस्‍थाओं को देखें तथा स्‍टॉक का सत्‍यापन करें व वीडियोग्राफी करायें। जहां कहीं भी संदेहस्‍पद लगे उस केन्‍द्र को विशेष निगरानी में रखें और उपार्जन व्‍यवस्‍था को पारदर्शी तथा सुचारू रूप से संपन्‍न करायें। बैठक में फसल अवशेष प्रबंधन व कार्यवाही, उर्वरक की उपलब्धता व वितरण पर भी चर्चा की गई। साथ ही विभिन्न जगहों से प्राप्त शिकायतों के निराकरण व विभिन्न विभागों में लंबित पत्रों के निराकरण समय सीमा में सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस दौरान नगर निगम कमिश्नर रामप्रकाश अहिरवार, सीईओ जिला पंचायत अभिषेक गहलोत, अपर कलेक्टर नाथूराम गोंड सहित सभी जिला अधिकारी मौजूद थे। फील्ड स्तर के अधिकारी भी वीसी के माध्यम से इस बैठक में जुड़े थे।

Next Post

मटर मंडी में बढ़ी आवक, सुबह से उमड़ी भीड़

Mon Dec 8 , 2025
जबलपुर। औरिया स्थित नवीन मटर मंडी में इस सप्ताह की शुरुआत में बड़ी आवक देखने को मिली। बाहरी शहरों व राज्यों से बढ़ती मांग के चलते जबलपुर के मटर को अच्छे दाम मिल रहे हैं। मंडी व्यापारियों ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से मटर की खपत तेज़ हुई है, […]

You May Like