फांसी पर झूलकर दी युवती ने जान

सीहोर. थाना कोतवाली अंतर्गत इंग्लिशपुरा क्षेत्र में अज्ञात कारणों के चलते 32 वर्षीय युवती ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पीएम के लिए भेजते हुए जांच कार्य प्रारंभ कर दिया है. प्राप्त जानकारी के अनुसार इंग्लिशपुरा क्षेत्र में रहने वाली 32 वर्षीय कीर्ति पुत्री रमेश मंगरोलिया ने गुरुवार की दोपहर अपने घर में फांसी का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली. परिजन उसे अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेजते हुए मर्ग कायम कर जांच प्रारंभ कर दी है.

 

 

Next Post

स्थानीय उत्पादों की बिक्री को दें प्रोत्साहन

Fri Sep 26 , 2025
सीहोर।कलेक्टर बालागुरू के ने सेवा पखवाड़ा के तहत गीता मानव भवन में लगे मेले में स्व सहायता समूह की दीदियों एवं शासकीय योजनाओं के लाभार्थियों द्वारा लगाए स्वदेशी उत्पादों और सामग्रियों के स्टॉलों का निरीक्षण किया. उन्होंने दीदियों से उनके उत्पादों की विशेषताओं और खरीद-बिक्री के बारे में जानकारी ली […]

You May Like