सतना:प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के आह्वान पर शुरू किया गया जल गंगा संवर्धन अभियान 30 मार्च से 30 जून तक चलाया जा रहा है। इसके तहत बाणसागर, वृहद परियोजना यूनिट-2 अंतर्गत पुरवा नहर प्रणाली में जल गंगा संवर्धन अभियान का शुभारंभ किया गया एवं नहर की साफ-सफाई का कार्य किया गया।
कार्यपालन यंत्री बाणसागर परियोजना आरएस नट ने बताया कि जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत 30 मार्च को अबेर और रामपुर बघेलान के सराय ग्राम में नहर की साफ-सफाई का कार्य किया गया हैं।
