छतरपुर के गांवों में रात के सन्नाटे में मंडरा रहे रहस्यमयी ड्रोन

छतरपुर। छतरपुर जिले के कई ग्रामीण इलाकों में बीते एक महीने से रात के समय उड़ते रहस्यमयी ड्रोन कैमरों ने लोगों की नींद उड़ा दी है। रात 10 बजे से लेकर सुबह 3 बजे तक आसमान में मंडराते इन ड्रोन को देखकर ग्रामीण दहशत में हैं। कई लोगों ने इनकी वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर साझा की हैं, जिसके बाद यह मामला चर्चा का विषय बन गया है।

बमीठा, चंद्रनगर, तिलौहा, इमलिया, खजुराहो, गंज, परा, कररी, बिरौना और आसपास के गांवों में ग्रामीण अब खुद ही चौकसी में जुटे हैं। कई जगह लोगों ने रात्रि पहरा शुरू कर दिया है, जबकि कुछ गांवों में तो जगराते तक आयोजित किए जा रहे हैं ताकि ड्रोन दिखने पर तुरंत जानकारी जुटाई जा सके।

ग्रामीणों का कहना है कि ड्रोन की उड़ान के बाद इलाके में चोरी की घटनाएं बढ़ जाती हैं, जिससे यह आशंका गहराई है कि कोई गिरोह इन कैमरों के जरिए इलाके की रेकी कर रहा है। लोगों ने पुलिस पर निष्क्रियता का आरोप लगाते हुए कहा कि सुरक्षा के पर्याप्त इंतज़ाम नहीं हैं, इसलिए अब वे खुद ही सुरक्षा की जिम्मेदारी निभा रहे हैं।

पुलिस ने ग्रामीणों से अपील की है कि अगर कहीं भी ड्रोन दिखाई दे तो तुरंत 7049101021 नंबर पर सूचना दें।

40 से अधिक गांवों में ड्रोन दिखे:

कर्री, इमलिया, बिरोना, डवरी, नदया, पिपट, खैरी, बमनोरा, मझगवां, कदारी, घुरा, अनगौर, दिदोनिया, जमुनिया, अमरोनिया, गंज, कोटा, बमीठा, नंदलालपुरा, देवगांव, बसारी, लहर, खजुराहो, धरमपुरा, भैरा, पहारी, राजनगर सहित करीब 40 से अधिक गांवों में ड्रोन देखे जाने की पुष्टि ग्रामीणों ने की है।

Next Post

बैतूल में दो बच्चों की मौत के बाद कफ सिरप पर सख्ती

Sun Oct 5 , 2025
बैतूल। आमला ब्लॉक के दो गांवों, कलमेश्वरा और जामुन बिछुआ में दो बच्चों की मौत के मामले ने स्थानीय प्रशासन को सतर्क कर दिया है। हालांकि, जांच में अब तक कफ सिरप से मौत की पुष्टि नहीं हुई है। बैतूल कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी ने बताया कि जिन दो बच्चों […]

You May Like