जबलपुर: बेलखेड़ा में एक खेत में जंगली जानवरों का शिकार करने के इरादे से बिछाए गए बिजली के नंगे तारों की चपेट में आने से एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार, बेलखेड़ा में एक खेत में जंगली सूअरों और अन्य जंगली जानवरों का अवैध शिकार करने के लिए खेत के चारों ओर बिजली के नंगे तार फैलाकर उसमें हाई वोल्टेज करंट प्रवाहित किया गया था। इसी दौरान पप्पू पटेल अनजाने में उस खेत के पास से गुजर रहा था, झाड़ियों के कारण वे इन तारों को देख नहीं पाया और अचानक उनका पैर करंट प्रवाहित हो रहे नंगे तार पर पड़ गया।
करंट का झटका इतना भयानक था कि पप्पू पटेल वहीं गिर गया और घटनास्थल पर ही उन्होंने दम तोड़ दिया।घटना की सूचना मिलते ही बेलखेड़ा थाना पुलिस बल के साथ मौके पर पहुँची। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा तैयार किया और उसे पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया।
Next Post
खाद की कालाबाजारी: दो कृषि केंद्र संचालकों पर एफआईआर
Sun Jul 19 , 2026
जबलपुर: खाद की कालाबाजारी करने के मामले में दो कृषि केंद्र संचालकों के खिलाफ मझगवां-बरगी थाने में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। न्यू गोस्वामी कृषि केंद्र संचालक शर्तों का उल्लंघन करते हुए अनधिकृत स्रोतों से उर्वरक प्राप्त कर व्यापार कर रहा था जबकि जानकी कृषि केंद्र संचालक किसानों को […]

You May Like
-
12 months ago
कटनी में रीवा-पुणे ट्रेन का भव्य स्वागत