बीच बाजार धू-धू कर जली मारुति वैन, बड़ी अनहोनी होने से टली

सुठालिया। शनिवार दोपहर को सुठालिया में सडक़ किनारे खड़ी एक मारुति वैन में अचानक आग लग गई, वैन से तेज लपटें और धुआं उठने लगा, देखते ही देखते वैन धू-धू कर जल उठी. इससे कुछ समय के लिए अफरा-तफरी मच गई. फायर ब्रिगेड एवं लोगों की मदद से बमुश्किल आग पर काबू पाया जा सका.

जानकारी केे अनुसार ग्राम नसीलपुर निवासी दौलतराम अपनी मारुति वैन लेकर सुठालिया बाजार में किसी कार्य से आए हुए थे. उनके द्वारा अपनी वैन मधुसूदनगढ़ रोड पर सडक़ किनारे खड़ी की और वह समीप ही एक बैटरी दुकान पर चले गए. एकाएक वैन में आग सुलग उठी. बताया जाता है कि समीप जल रहे अलाव से निकली चिंगारी या अधिक गर्मी के कारण वैन ने आग पकड़ ली. आग तेजी से फैली और कुछ ही मिनटों में पूरे वाहन को अपनी चपेट में ले लिया. लोगों ने तत्काल पुलिस को घटना की सूचना दी. सूचना मिलते ही थाना प्रभारी अनिल राहोरिया अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और फायर ब्रिगेड को बुलाया गया. दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया.

बड़ा नुकसान होने से बचा

तत्परता से आग को बुझा दिया गया जिससे आसपास खड़े अन्य वाहन और दुकान में किसी प्रकार का कोई नुकसान होने से बच गया. थाना प्रभारी के अनुसार प्राथमिक जांच में अलाव की चिंगारी से वाहन में आग लगने की आशंका है. मामले की जांच की जा रही है. घटना के समय वैन में कोई सवार नहीं था, जिससे किसी प्रकार की कोई अनहोनी होने से बच गई. आग से वैन पूरी तरह जलकर क्षतिग्रस्त हो गई है.

Next Post

हत्या के प्रयास का सनसनीखेज मामला, 5 आरोपी गिरफ्तार

Sat Jan 31 , 2026
सिंगरौली। थाना गढ़वा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बहेरी में गत दिवस फसल विवाद को लेकर हत्या के प्रयास करने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के भीतर 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। पुलिस के अनुसार फरियादी राजकुमार सिंह गुर्जर पिता बांकेलाल सिंह […]

You May Like