बडऩगर मार्ग पर खड़े डंपर से टकराई बाइक, पति की मौत

उज्जैन। शहर में चल रहे निर्माण कार्यों के दौरान मजदूरी के लिए आए पति पत्नी मंगलवार दोपहर बाइक से वापस अपने गांव लौट रहे थे। बडऩगर मार्ग पर खड़े डंपर से बाइक टकरा गई। दुर्घटना में पति की मौत हो गई पत्नी गंभीर घायल हुई है। झाबुआ से आए परिजनों की मौजूदगी में बुधवार सुबह पोस्टमार्टम कराया गया।

चिंतामण थाना पुलिस ने बताया कि बडऩगर मार्ग नलवा में दुर्घटना होने की सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची थी। बाइक सवार पुरुष की मौत हो चुकी थी और महिला गंभीर रूप से घायल की दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया और जांच शुरू की गई तो दोनों पति-पत्नी होना सामने आए। मृतक पति सुरेश पिता नंदू बामोर 35 साल निवासी नयापुरा सारंगी थाना पेटलावद झाबुआ सामने आया। घायल पत्नी राधाबाई होना सामने आई। पुलिस के अनुसार बाइक सवार दंपत्ति खड़े डंपर से टकराए थे। दुर्घटना की सूचना परिजनों को दी गई।

झाबुआ से मजदूरी करने आए थे उज्जैन

बुधवार सुबह उज्जैन पहुंचे परिजनों ने बताया कि दोनों मजदूरी के लिए उज्जैन आये हुए थे। जहां से वापस अपने गांव आ रहे थे। सुरेश दो बच्चों का पिता था। पोस्टमार्टम के बाद परिजन बॉडी अंतिम संस्कार के लिए झाबुआ के पैतृक गांव नयापुरा सारंगी ले गए हैं। पुलिस ने मामले में डंपर चालक के खिलाफ लापरवाही पूर्वक बीच मार्ग पर वहां खड़ा करने का मामला दर्ज कर जांच में लिया है।

Next Post

प्रभारी मंत्री श्री सिलावट गुरुवार को करेंगे प्राकृतिक आपदा से प्रभावित क्षेत्रों का भ्रमण

Wed Jun 3 , 2026
बुरहानपुर। जल संसाधन विभाग एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट गुरुवार को बुरहानपुर जिले के प्रवास पर रहेंगे। प्रवास के दौरान वे प्रात: 8:30 बजे प्राकृतिक आपदा से प्रभावित क्षेत्रों का भ्रमण कर स्थिति का जायजा लेंगे तथा व्यवस्थाओं की जानकारी प्राप्त करेंगे। इसके पश्चात् प्रभारी मंत्री श्री […]

You May Like