
बुरहानपुर। जल संसाधन विभाग एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट गुरुवार को बुरहानपुर जिले के प्रवास पर रहेंगे। प्रवास के दौरान वे प्रात: 8:30 बजे प्राकृतिक आपदा से प्रभावित क्षेत्रों का भ्रमण कर स्थिति का जायजा लेंगे तथा व्यवस्थाओं की जानकारी प्राप्त करेंगे। इसके पश्चात् प्रभारी मंत्री श्री सिलावट प्रात: 10:30 बजे कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समीक्षा बैठक लेंगे। निर्धारित कार्यक्रम अनुसार प्रभारी मंत्री श्री सिलावट दोपहर करीब 2 बजे बुरहानपुर से प्रस्थान करेंगे।
