अवैध खनिज परिवहन करते दो ट्रैक्टर-ट्रॉली जप्त

पांढुरना, जिला कलेक्टर नीरज कुमार वशिष्ठ के निर्देशानुसार जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण पर रोक लगाने के लिए खनिज विभाग द्वारा निरंतर कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में आज 23 अक्टूबर को खनिज विभाग के दल द्वारा पांढुरना क्षेत्र के नांदनवाड़ी में आकस्मिक निरीक्षण के दौरान दो कट्रैक्टर ट्रॉली को अवैध खनिज परिवहन करते रंगे हाथ पकड़ कार्यवाही की ।

मिली जानकारी अनुसार निरीक्षण के दौरान ग्राम नांदनवाड़ी-बंधान में खनिज मुरुम का अवैध उत्खनन एवं परिवहन करते हुए एक बिना पंजीयन क्रमांक का महिंद्रा ट्रैक्टर-ट्रॉली तथा एक अन्य ट्रैक्टर क्रमांक MP22AA9135 मय ट्रॉली पाया गया। खनिज विभाग के दल ने दोनों वाहनों को खनिज संबंधी नियमों के प्रावधानों के अंतर्गत जप्त कर लिया।

जप्त वाहनों को उनमें लदे खनिज सहित पुलिस चौकी नांदनवाड़ी परिसर में शासकीय अभिरक्षा में खड़ा कराया गया है। प्रकरण में नियमानुसार प्रकरण दर्ज कर जुर्माना अधिरोपित किए जाने के संबंध में निर्णय हेतु प्रकरण कलेक्टर न्यायालय, पांढुर्णा के समक्ष प्रस्तुत करने की कार्रवाई की जाएगी।

उक्त कार्रवाई के दौरान सहायक खनि अधिकारी महेश नगपुरे सहित खनिज विभाग का संयुक्त दल उपस्थित रहा।

Next Post

आलीराजपुर पुलिस की नशे के अवैध कारोबार के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई

Fri Oct 23 , 2026
आलीराजपुर। पुलिस अधीक्षक आलीराजपुर श्री रघुवंश सिंह ने बताया कि माननीय मुख्यमंत्री महोदय, मध्यप्रदेश शासन द्वारा प्रदेश में अवैध मादक पदार्थों के कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाने तथा आमजन को नशे के दुष्प्रभावों से बचाने के उद्देश्य से नशामुक्ति अभियान संचालित किया जा रहा है। उक्त अभियान के अंतर्गत आलीराजपुर […]

You May Like