पंचांग 13 मई 2026:-
रा.मि. 23 संवत् 2083 शुद्ध ज्येष्ठ कृष्ण एकादशी बुधवासरे दिन 8/54, उत्तराभाद्रपद नक्षत्रे रात 8/36, विष्कुम्भ योगे शाम 5/33, बालव करणे सू.उ. 5/24, सू.अ. 6/36, चन्द्रचार मीन, पर्व- अचला एकादशी व्रत, शु.रा. 12,2,3,6,7,10 अ.रा. 1,4,5,8,9,11 शुभांक- 5,7,1.
—————————————————–
आज जिनका जन्म दिन है-
उनका आगामी वर्ष: बुधवार 13 मई 2026
वर्ष के प्रारंभ में निर्धारित कार्यो में आकस्मिक रूकावट आयेंगी, व्यर्थ वाद विवाद हो सकता है, व्यय में वृद्धि होगी, मानसिक अशांति रहेगी, वर्ष के मध्य में शासन से लाभ प्राप्त होगा, व्यक्तित्व का विकास होगा, सामाजिककार्यो में ख्याति प्राप्त होगी, वर्ष के अन्त में भागदौड़ से सफलता प्राप्त होगी, आर्थिक कार्यो में लाभ प्राप्त होगा.
मेष और वृश्चिक राशि के व्यक्तियों को पूर्व निर्धारित कार्यो में आकस्मिक रूकावट आयेगी, वृष और तुला राशि के व्यक्तियों को व्यर्थ विवाद होगा, कर्क राशि के व्यक्तियों को शासन से लाभ प्राप्त होगा, तथा व्यक्तिगत संबंधों में मनमुटाव हो सकता है, सिंह राशि के व्यक्तियों को यात्रा आदि से सतर्कता बांछनीय, सामाजिक कार्यो में ख्याति प्राप्त होगी, धनु और मीन राशि के व्यक्तियों को परिश्रम की अधिकता रहेगी, मकर और कुंभ राशि के व्यक्तियोंको प्रतिस्पर्धा में सफलता मिलेगी. मिथुन और कन्या राशि के व्यक्तियों की आर्थिक उन्नति होगी, सफलता मिलेगी.
—————————————————–
आज का भविष्य-बुधवार 13 मई 2026
आज जन्म लिये बालक का फल:
आज जन्म लिया बालक स्वाभाव से शांत, गंभीर, तथा महत्वाकांक्षी, अपने कार्यो के प्रति सजग रहने वाला ईमानदार एवं क्रोधी होगा, शिक्षा उत्तम रहेगी, कला और साहित्य के क्षेत्र में अच्छी रूचि रहेगी, माता का भक्त होगा.
—————————————————–
मेष- भय से छुटकारा मिलेगा, मित्रों से कहासुनी का दुख होगा, कामकाजी यात्रा का योग है, महत्वपूर्ण व्यक्तियों से मुलाकात होगी.
वृषभ- उच्च अध्ययन के अच्छे परिणाम आयेंगे, सुख सुविधा पर खर्च होगा, अनावश्यक कार्यो में धन खर्च होगा, आय में कमी हो सकती है.
मिथुन- तनाव दूर होगा, विपरीत परिस्थिति में समझौता करना पड़ सकता है, पराक्रम में वृद्धि होगी, नये कार्यो के प्रति रूचि रहेगी.
कर्क- जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिन्ता रहेगी, जीवनसाथी के व्यवहार से दुख होगा, सामाजिक प्रभाव में वृद्धि होगी, पदोन्नति का योग है.
सिंह- बुजुर्गो के स्वास्थ्य की चिन्ता रहेगी, जीवनसाथी के व्यवहार से दुख होगा, सामाजिक प्रभाव में वृद्धि होगी, पदोन्नति का योग है.
कन्या- मित्रों की मदद से अधूरे कार्य पूरे होंगे, श्रम साध्य कार्यो में समय व्यतीत होगा, दूर गये मित्र के संबंध में शुभ समाचार प्राप्त होगा.
तुला- व्यापारिक सौदेबाजी लाभकारी रहेगी, पारिवारिक आयोजन से प्रसन्नता होगी, पद प्रतिष्ठा रहेगी, अनावश्यक विवाद न बढ़ाये.
वृश्चिक- प्रियजन की मुलाकात उपयोगी रहेगी, स्वास्थ्य के प्रति सावधानी रखें, व्यर्थ के विवादों से दूर रहना हितकर रहेगा, खर्च की पूर्ति होगी.
धनु- दूसरों की बातों में आकर अपनों से दूरियां बना लेंगे, प्रतियोगी परीक्षा में सफलता के आसार हैं, शारीरिक सुख एवं पारिवारिक चिन्ता दूर होगी, यश मिलेगा.
मकर- उन्नति के लिये अवसर मिलेंगे.निजी मामलोंमें उत्साह बना रहेगा, किये गये प्रयासों की प्रशंसा होगी, सोचे हुये कार्य में गति आयेगी.
कुम्भ- झूठ बोलकर लोग भ्रमित कर सकते हैं, हक के लिये संघर्ष करना पडेगा, स्वास्थ्य में सुधार होगा, कुछ नये समाचारों की प्राप्ति होगी.
मीन- कोर्ट कचहरी के मामले सुलझेंगे, सामूहिक कार्यो में सबकी सहमति से कार्य करें, राजकीय कार्यो में सफलता मिलेगी, महत्वपूर्ण कार्यो की पूर्ति होगी.
—————————————————–
व्यापार भविष्य:
शुद्ध ज्येष्ठ कृष्ण एकादशी को उत्तराभाद्रपद नक्षत्र के प्रभाव से गेहूॅू, जौ, चना, सरसों, तिल, तेल, मटर, अरंडी, रूई, सूत, कपास, आदि में तेजी होगी, नारियल, सुपारी, बादाम, दाख, छुहारा, के भाव में साधारण नरमी का रूख रहेगा, बारदाना के भाव में घट बढ़ रहेगी. भाग्यांक 4821 है.
—————————————————–
