

भोपाल। राज्य सरकार ने गुरुवार रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए राजधानी भोपाल समेत 15 जिलों के कलेक्टरों के तबादले कर दिए। जारी आदेश के अनुसार प्रियंक मिश्रा को भोपाल का नया कलेक्टर नियुक्त किया गया है।
वहीं, कौशलेंद्र विक्रम सिंह को मुख्यमंत्री सचिवालय में सचिव के रूप में पदस्थ करते हुए नगरीय प्रशासन विभाग में जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस व्यापक फेरबदल के तहत दो दर्जन से अधिक आईएएस अधिकारियों की नई पदस्थापना की गई है।
माना जा रहा है कि प्रशासनिक कसावट और कार्यप्रणाली को अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से यह निर्णय लिया गया है।सूची इस प्रकार है।
