रुपया 19 पैसे मजबूत

मुंबई, 16 अप्रैल (वार्ता) अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपया गुरुवार को 19 पैसे मजबूत हुआ और कारोबार की समाप्ति पर एक डॉलर 93.1475 रुपये का बोला गया।

भारतीय मुद्रा पिछले कारोबारी दिवस पर 1.25 पैसे की बढ़त में 93.3375 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुई थी।

रुपये की शुरुआत आज 4.75 पैसे ऊपर 93.29 रुपये प्रति डॉलर पर हुई। यह नीचे 93.3575 रुपये प्रति डॉलर तक उतरने के बाद 93.10 रुपये प्रति डॉलर तक मजबूत हुआ। अंत में 93.1475 रुपये प्रति डॉलर पर रहा।

विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने आज भारतीय पूंजी बाजार में 25 करोड़ डॉलर लगाये। इससे रुपये को मजबूती मिली। हालांकि अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में रही तेजी ने भारतीय मुद्रा की बढ़त को सीमित रखा।

 

Next Post

एक मई से शुरू होगा दो सप्ताह का विशेष स्वच्छता अभियानः सैनी

Thu Apr 16 , 2026
चंडीगढ़, 16 अप्रैल (वार्ता ) हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गुरुवार को कहा कि राज्य के सभी शहरी स्थानीय निकायों में एक मई से दो सप्ताह तक विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। श्री सैनी ने कहा कि इसके साथ ही वार्ड समितियों के सदस्य पूरे वर्ष स्वच्छता बनाए […]

You May Like