
सीधी। पुलिस ने विशेष कॉम्बिंग गश्त अभियान चलाकर 36 फरार वारंटियों को गिरफ्तार किया, जिनमें 6 स्थायी और 30 गिरफ्तारी वारंट शामिल हैं। साथ ही 48 गुंडा-बदमाश और 27 निगरानी बदमाशों की कड़ी चेकिंग कर उन्हें सख्त चेतावनी दी गई। सभी आरोपियों को वैधानिक प्रक्रिया के बाद न्यायालय में पेश किया गया।
