सराफा बाजार में महिला ने ज्वेलर्स की दुकान पर किया हंगामा

इंदौर: शहर के बड़ा सराफा क्षेत्र में एक ज्वेलर्स की दुकान पर उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब एक महिला ने अचानक दुकान में घुसकर हंगामा शुरू कर दिया. महिला ने दुकान में मौजूद ग्राहकों से गाली-गलौज की और विरोध करने पर दुकान के काउंटर का कांच तोड़ दिया.सराफा थाना प्रभारी राजकुमार लिटोरिया ने बताया कि फरियादी सुमित जैन पिता अनिलकुमार जैन निवासी बड़ा सराफा ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उनकी अनिल ज्वेलर्स नाम से दुकान है।

शनिवार को प्रीति शर्मा निवासी डिवाइन हॉस्टल, भोलाराम उस्ताद मार्ग दुकान पर आई. वह पहले भी कुछ बार दुकान पर आ चुकी थी, इस बार उसने दुकान में बैठे ग्राहकों से बदसलूकी शुरू कर दी. फरियादी ने जब गाली देने से मना किया तो महिला हंगामा करते हुए 5 हजार रुपए की मांग करने लगी और कहा कि जब तक पैसे नहीं दोगे, मैं दुकान से नहीं जाऊंगी.

इस दौरान उसने दुकान का कांच तोड़ दिया और जान से मारने की धमकी भी दी. पुलिस ने बताया कि महिला को काबू में करने पहुंची महिला पुलिसकर्मी को भी आरोपी ने हाथ पर काट लिया था, घटना के बाद पुलिस ने आरोपी प्रीति शर्मा के खिलाफ गाली-गलौज, मारपीट, धमकी और सरकारी कार्य में बाधा डालने की धाराओं में केस दर्ज कर लिया है, मामले की जांच जारी है.

Next Post

मां की दर्दनाक करतूत, बेटे पर फेंका एसिड, फिर खुद भी दी जान

Mon Oct 13 , 2025
इंदौर:राऊ क्षेत्र में एक हृदयविदारक घटना सामने आई है. ब्रज विहार कॉलोनी में रहने वाली एक महिला ने अपने पांच माह के बेटे पर एसिड डालकर उसकी हत्या कर दी और फिर खुद पर भी एसिड डालकर आत्महत्या कर ली, घटना 10 अक्टूबर की सुबह करीब साढ़े आठ बजे की […]

You May Like

मनोरंजन