इंदौर:राऊ क्षेत्र में एक हृदयविदारक घटना सामने आई है. ब्रज विहार कॉलोनी में रहने वाली एक महिला ने अपने पांच माह के बेटे पर एसिड डालकर उसकी हत्या कर दी और फिर खुद पर भी एसिड डालकर आत्महत्या कर ली, घटना 10 अक्टूबर की सुबह करीब साढ़े आठ बजे की बताई जा रही है.मृतका की पहचान 24 वर्षीय सुमन पति कैलाश पटेल निवासी 42, ब्रज विहार कॉलोनी, राऊ के रूप में हुई है.
वहीं मृत शिशु का नाम प्रथम पिता कैलाश पटेल उम्र 5 माह बताया. थाना प्रभारी राजपाल सिंह राठौर के अनुसार, जांच में सामने आया कि मृतका सुमन ने पति 25 वर्षीय कैलाश पिता ललित प्रसाद पटेल के लगातार मानसिक उत्पीड़न और उकसावे के चलते यह कदम उठाया. प्रारंभिक जांच रिपोर्ट और केस डायरी के आधार पर पाया गया कि पति के व्यवहार और दबाव के कारण ही सुमन ने यह चरम कदम उठाया. इस पर पुलिस ने आरोपी कैलाश पटेल के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर मामला विवेचना में लिया है.
