
जबलपुर। बरेला पुलिस ने परतला हनुमान मंदिर के पास दबिश देकर कार से ढुल रही
790 पाव अंग्रेजी शराब के साथ अवैध शराब के कारोबार में युवक को गिरफ्तार किया।
पुलिस ने बताया कि सफेद रंग की बलेनो कार क्रमांक एमपी 20 जेड एन 9102 में अंग्रेजी शराब बेचने के लिये कार चालक सुनील कुशवाहा 40 वर्ष निवासी दमोहनाका शांतिनगर गोहलपुर का ला रहा था, जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया। आरोपी सुनील कुशवाहा के कब्जे से कुल 17 पेटी मे 790 पाव अंग्रेजी शराब कीमती लगभग 1 लाख 9 हजार 440 रूपये समेत शराब परिवहन में प्रयुक्त बलेनो कार 5 लाख रूपये की जप्त कर आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई।
