पुराने विवाद में कारखाना संचालक और कर्मचारियों से मारपीट

इंदौर: चंदन नगर थाना क्षेत्र में पुराने विवाद को लेकर तीन युवकों ने एक कारखाने के पास पहुंचकर हंगामा किया. आरोपियों ने संचालक से गाली गलौज कर मारपीट की. बीच बचाव करने आए दो कर्मचारियों के साथ भी मारपीट की गई. पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

बड़ा गणपति क्षेत्र स्थित मल्हार पल्टन में रहने वाले 28 वर्षीय फरियादी मोहम्मद यासीन ने शिकायत दर्ज कराई कि वह रोनक वुड प्रोडक्ट कारखाने के पास राजकुमार बाग में था. इसी दौरान पुराने विवाद को लेकर गोलू निवासी रप्पा कॉलोनी, शाकिर निवासी खजराना और सोनू निवासी रप्पा कॉलोनी वहां पहुंचे और गाली गलौज करने लगे. विरोध करने पर गोलू और शाकिर ने उसके साथ थप्पड़ों से मारपीट की.
फरियादी के कर्मचारियों अयान कुरैशी उम्र 21 साल और शाहनवाज रंगरेज उम्र 24 साल ने बीच बचाव किया तो आरोपियों ने उनके साथ भी गाली गलौज कर मारपीट की. आरोप है कि शाकिर ने अयान के साथ मारपीट की, जबकि सोनू ने शाहनवाज को पीछे से पकड़ लिया और गोलू व शाकिर ने उसके साथ भी मारपीट की. चंदन नगर थाना प्रभारी तिलक करोले ने बताया कि पुलिस ने गोलू, शाकिर और सोनू के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

Next Post

उषागंज में नई पाइप लाइन बिछने के बावजूद शुरू नहीं हो सकी जलापूर्ति

Sat Jul 25 , 2026
इंदौर: शहर के छावनी क्षेत्र में नई नर्मदा पाइप लाइन बिछने और कनेक्शन देने के कई महीनों बाद भी जलापूर्ति शुरू नहीं हो सकी. वहीं, टेस्टिंग के नाम पर सड़कें खोद दी गईं, जो लोगों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई हैं.रहवासी आज भी बोरवेल और दूसरे क्षेत्रों से […]

You May Like