दिल्ली में घने कोहरे के कारण 100 से अधिक उड़ानें रद्द

नयी दिल्ली, 29 दिसंबर (वार्ता) दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर घने कोहरे के कारण सोमवार को 100 से अधिक उड़ानें रद्द की गई।

दिल्ली हवाई अड्डे की वेबसाइट के अनुसार, सुबह आठ बजे तक विभिन्न एयरलाइंस की यहां से जाने वाली 50 से अधिक उड़ानें रद्द करनी पड़ी। इसके अलावा, दूसरे शहरों से यहां आने वाली भी लगभग इतनी ही उड़ानें रद्द रहीं।

दिल्ली हवाई अड्डे ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर बताया कि रात एक बजे के बाद से ही कैट-3 की प्रक्रिया के तहत उड़ानों का परिचालन हो रहा है। इसका मतलब है कि जो विमान और चालक दल के सदस्य कैट-3 के लिए योग्य हैं वही लैंडिंग और टेकऑफ कर सकते हैं।

कैट-3 उपकरण समर्थित लैंडिंग और टेकऑफ की सबसे उन्नत सुविधा है जिसका इस्तेमाल बेहद घने कोहरे की स्थिति में किया जाता है।

विमान सेवा कंपनियों ने भी यात्रियों को परामर्श जारी करते हुए एयरपोर्ट के लिए निकलने से पहले अपनी उड़ान की स्थिति के बारे में पता करने की सलाह दी है।

 

 

Next Post

महापौर ने कुशाभाऊ ठाकरे की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

Mon Dec 29 , 2025
इंदौर: भाजपा के पितृ पुरुष, राष्ट्रवादी विचारधारा के प्रखर प्रवक्ता एवं भारतीय जनता पार्टी के संगठन शिल्पी स्व. कुशाभाऊ ठाकरे की पुण्यतिथि के अवसर पर आज इंदौर के वीआईपी रोड पर स्थापित उनकी प्रतिमा पर माननीय महापौर पुष्यमित्र भार्गव द्वारा श्रद्धापूर्वक माल्यार्पण किया गया.इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता […]

You May Like