गोपालगंज पोस्ट ऑफिस मे चोरी का प्रयास।

सागर: सागर जिला मुख्यालय पर स्थित गोपालगंज पोस्ट ऑफिस के शटर का ताला तोड़कर चोरी का प्रयास किया गया है। हालांकि चोरो को पोस्ट ऑफिस से खाली हाथ लौटना पड़ा है। मिली जानकारी के अनुसार गोपालगंज थाना से ही चंद कदम दूरी पर स्थित पोस्ट ऑफिस के आसपास जवाहरलाल नेहरू पुलिस अकादमी का खेल मैदान के साथ साथ वन विभाग का ऑफिस और पुलिस तथा प्रशासन के अधिकारियो के आवासीय मकान है।

रविवार को अवकाश के बाद आज सोमवार को कार्यालयीन समय मे कर्मचारी जब पोस्ट ऑफिस खोलने पहुंचे तो शटर का ताला ही गायब मिला। तो पुलिस को सूचना दी है।जानकरी के अनुसार पोस्ट ऑफिस से चोरी कुछ नही जा सका है। कुछ दिन पूर्व भी आसपास चोरी की वारदात सामने आई थी। जिसमे वाहन से बैटरी चोरी की गई थी।

Next Post

कोलार डेम में नहाने उतरे दोनों युवकों के शव मिले

Mon Jul 14 , 2025
सीहोर:बिलकिसगंज थाना क्षेत्र के कोलार डेम में बीती शाम डूबे दोनों युवकों के शव आज सबेरे डेम से बाहर निकाल लिए गए हैं।जैसा कि पता है, बिलकिसगज थाना क्षेत्र अन्तर्गत आने वाले कोलार डेम में नहाने उतरे दो युवकों की डूब जाने से मौत हो गई थी। दोनों युवक भोपाल […]

You May Like

मनोरंजन