निराश्रित महिला को मिला आसरा

देवास। मानवता और समाजसेवा की भावना से प्रेरित होकर श्री करुणामय कृपा सोशल वेलफेयर फाउंडेशन, देवास ने एक निराश्रित बुजुर्ग महिला को सुरक्षित आश्रय दिलाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की। केला देवी ब्रिज के पास सड़क किनारे कठिन परिस्थितियों में जीवन व्यतीत कर रही अम्मा जी को देखकर संस्था की अध्यक्ष आरती रलोती ओर कु. शेरसिंह राजपूत व पुखराज सिंह राठौड़ के मन में लंबे समय से उनकी सहायता करने की भावना थी।

अध्यक्ष आरती रलोती ने बताया कि पिछले कई वर्षों से वे सड़क किनारे रहने वाले निराश्रित लोगों को देखकर चिंतित होती थीं। विशेषकर बारिश और सर्दी के मौसम में इन लोगों को किन कठिनाइयों का सामना करना पड़ता होगा, यह विचार उन्हें हमेशा परेशान करता था। वे चाहती थीं कि किसी तरह इन जरूरतमंद लोगों की मदद की जाए और उन्हें सम्मानपूर्वक जीवन जीने का अवसर मिले।

इसी क्रम में उन्होंने करूणावन NGO के बारे में जानकारी प्राप्त की और उनसे संपर्क करने का प्रयास किया। श्री करुणामय कृपा सोशल वेलफेयर फाउंडेशन ने इस कार्य में माध्यम बनकर करूणावन NGO से अम्मा जी को आश्रय दिलाने के लिए संपर्क किया।

संस्था के प्रयास और आपसी समन्वय से रात 11 बजे केला देवी ब्रिज, देवास से करूणावन NGO की टीम ने अम्मा जी को रेस्क्यू कर सुरक्षित आश्रय उपलब्ध कराया। इस पहल से अम्मा जी को सड़क किनारे रहने की कठिन परिस्थितियों से निकलकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने में मदद मिली।

मानवता की सेवा ही सच्चा धर्म

श्री करुणामय कृपा सोशल वेलफेयर फाउंडेशन का मानना है कि समाज में ऐसे अनेक निराश्रित बुजुर्ग और जरूरतमंद लोग हैं, जिन्हें मदद, सुरक्षा और अपनत्व की आवश्यकता है। समाज के प्रत्येक व्यक्ति को ऐसे लोगों के प्रति संवेदनशील होना चाहिए और अपनी क्षमता के अनुसार उनकी सहायता के लिए आगे आना चाहिए।

Next Post

नेमावर में जुए के फड़ पर पुलिस का छापा, पांच आरोपी पकड़े

Mon Oct 19 , 2026
देवास। अवैध गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत नेमावर पुलिस ने जुए के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को पकड़ा है। पुलिस ने मौके से 3,450 रुपए नकद और ताश के पत्ते जब्त किए हैं। सभी आरोपियों के विरुद्ध प्रकरण दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की […]

You May Like