अप्रैल में मई-जून जैसी तपन: रीवा में 1970 के बाद दर्ज हुआ सबसे गर्म दिन, अस्पतालों में बढ़े मरीज

रीवा: इस समय पूरे प्रदेश के साथ रीवा में भीषण गर्मी पड़ रही है. आसमान से आग बरस रही है, जन जीवन बुरी तरह से प्रभावित है.सोमवार को दिन का अधिकतम तापमान 44.4 डिग्री रहा, जबकि रात का न्यूनतम तापमान 25.2 डिग्री रहा. हालाकि शाम को हल्के बादल भी आ गये. 20 अप्रैल 1970 को रीवा में 45 डिग्री अधिकतम तापमान दर्ज किया गया था. अप्रैल के महीने में औसत अधिकतम तापमान 38.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 20.7 डिग्री रहता है. लेकिन इस समय 45 डिग्री तापमान पहुंच गया है जो कि नौतपा के समय होता है. आकड़ो पर अगर नजर डाले तो वर्ष 2016 में अप्रैल का अधिकतम तापमान 44 डिग्री तक गया था जबकि गत वर्ष 43 डिग्री रहा है.

इस समय भीषण गर्मी पड़ रही है एसी-कूलर पंखे तक काम नही कर रहे है. सुबह 8 बजे से तेज धूप के साथ गर्मी शुरू हो जाती है और दिन भर गर्म हवाएं चलती है. शाम 5 बजे के बाद ही कुछ राहत मिलती है. पिछले तीन दिन से रात में भी गर्मी पड़ रही है सुबह कुछ ठंड रहती है. सभी परेशान है कि अप्रैल में इस बार इतना तापमान कैसे पहुंच गया. आने वाले महीने में गर्मी और कहर ढहाएगी. इस भीषण गर्मी से पशु-पक्षी भी बेहाल है. भूमि गत जल स्तर लगातार नीचे गिर रहा है वही उल्टी, दस्त और बुखार से पीडि़त मरीज भी अस्पताल पहुंच रहे है. गर्मी से बचने के लिये दोपहर घरो से बाहर न निकले और सिर ढक़ कर चले. मौसम विभाग की माने तो दो दिन में बूंदाबांदी के साथ हल्की आंधी भी चल सकती है

Next Post

3666 किसानों ने बेचा 1 लाख 36 हजार क्विंटल गेहूं

Tue Apr 28 , 2026
जबलपुर: जिले में समर्थन मूल्य पर गेहूं के उपार्जन में लगातार तेजी आती जा रही है। अभी तक 3 हजार 666 किसानों से 1 लाख 36 हजार 248 क्विंटल गेहूं खरीदा जा चुका है। किसानों से गेहूं का उपार्जन 60 खरीदी केंद्रों के माध्यम से किया जा रहा है। समर्थन […]

You May Like